{"_id":"6490a943cd6c66787702a924","slug":"megha-rained-heavily-for-one-hour-disaster-with-relief-ambala-news-c-36-1-amb1003-5483-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक घंटा जमकर बरसे मेघा, राहत के साथ आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक घंटा जमकर बरसे मेघा, राहत के साथ आफत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक तीखी गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। शाम पांच बजे मौसम ने करवट ली और करीब एक घंटा जमकर बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से शाम को गर्मी कम हो गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है।
कैंट के रामबाग श्मशानघाट पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर तेज हवा चलने से पेड़ गिर गया। जिससे एक गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और दूसरी गाड़ी पेड़ के नीचे दब गई। यहां लोग संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। गाड़ियों पर पेड़ गिरने से श्मशानघाट में जाने वाला रास्ता बंद हो गया। साथ ही हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। जिससे करंट का खतरा बरकरार है। तेज हवा के कारण कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। रात तक कई इलाकों में बिजली नहीं आई। वहीं, बारिश से बिजली खपत भी कम हो गई।
अनाज मंडी में सुखाने के लिए डाली गई मक्की भीगी
नारायणगढ़। सोमवार दोपहर आंधी के साथ आई तेज बारिश के चलते अनाज मंडी में सुखाने के लिए डाली गई मक्की भीग गई। अनाज मंडी में मक्की की आवक तेज हो गई है। इसी के चलते नई अनाज मंडी और उसके साथ लगती एक्सटेंशन अनाज मंडी में किसानों की हजारों क्विंटल नमी वाली मक्की को सुखाने के लिए डाला गया था। हालांकि, मजदूरों ने मक्की को ढकने का प्रयास किया, मगर तेज बरसात के चलते मक्की आंधी की भेंट चढ़ गई। कई जगह तो मक्की पानी में डूबती नजर आई। संवाद
विज्ञापन
बारिश से शिव काॅलोनी में डेढ़ फुट से ऊपर तक पानी जमा
शहजादपुर। तेज बारिश ने शहजादपुर को जलमग्न कर दिया। मुख्य बाजार में पानी जमा हो गया। वहीं, शिव काॅलोनी में करीब डेढ़ फुट से ऊपर तक पानी भर गया। कस्बे में भरे बरसाती पानी के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
काॅलोनी की गली में खड़े दोपहिया वाहन पानी में गिर गए। शहजादपुर से गुजरते यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पानी जमा हो गया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के नीचे व सर्विस रोड पर भी पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के सामने सड़क पर पानी भर जाने के कारण यात्रियों को पानी से गुजरकर जाना पड़ा। वहीं सड़क पर जमा हुए पानी के कारण दुकानदारों व वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। संवाद