फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Meeting for Ghazal program on 2nd

Ambala News: गजल कार्यक्रम के लिए बैठक दो को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Meeting for Ghazal program on 2nd
गुदगुदी जंक्शन समूह की अंबाला कार्यकारिणी के पदा​धिकारी बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते
अंबाला। गुदगुदी जंक्शन समूह अंबाला कार्यकारिणी की बैठक कैंट प्रभारी राकेश आहूजा के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठान में आयोजित हुई। सदस्य मंदीप शर्मा ने बताया कि संरक्षक सतीश चंद्र पाराशर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और नए कार्यक्रमों बारे विचार किया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में 2 दिसंबर को बैंक रोड स्थित फारूखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक गजल कार्यक्रम महफिल-ए-तरन्नुम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राकेश आहूजा एवं अन्य गायक गजल सम्राट जगजीत सिंह की गजलों का गुलदस्ता पेश करेंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी मनोज बंसल मुख्यातिथि होंगे, जबकि जीएमएन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रोहित दत्त और फारूखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल स. कंवलप्रीत सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गुदगुदी जंक्शन समूह, कुरुक्षेत्र के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की रही हैं। इसी के साथ साथ मार्गदर्शक मंडल सदस्य डॉ. संजय गौतम के मार्गदर्शन में शीघ्र ही एक मैडिकल कैंप भी प्रस्तावित है जोकि दिसंबर माह में अंबाला सिटी में लगाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी करमजीत सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख कुलभूषण सहगल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभारी अमरनाथ कश्यप, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन प्रभारी शिखा मित्तल, सुरेन्द्र राजू शर्मा और उन्केश गोयल आदि पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed