{"_id":"6855c3179fb3829bd2067fcf","slug":"mechanic-dies-in-bus-accident-ambala-news-c-36-1-ame1006-144758-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस की टक्कर से मेकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस की टक्कर से मेकेनिक की मौत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव से काम पर लौट रहे बाइक सवार मैकेनिक को शुक्रवार सुबह 10 बजे भिवानी डिपो की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे पंजाब के नारायणगढ़ गांव निवासी 50 वर्षीय एलईडी मेकेनिक निर्मल सिंह की मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह 10 बजे निर्मल सिंह गांव से अंबाला सिटी के सेक्टर नौ में स्थित अपनी दुकान के लिए निकले थे। जब वह नसीरपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम वाली बस ने उसे टक्कर मार दी। बस का पहिया निर्मल सिंह के सिर से गुजर गया इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों कि शिकायत के आधार पर चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान
मृतक निर्मल सिंह के भतीजे जतिन ने बताया कि उनके चाचा हमेशा हेलमेट पहनकर ही चलते थे। मगर बस के दबाव के कारण हेलमेट भी चकनाचूर हो गया और बस के पहिये ने उनके सिर को बुरी तरह से कुचल दिया। निर्मल सिंह के दो बेटे हैं जो जिनके सिर से अब पिता का साया छिन गया है। परिजनों ने बताया कि पूरे परिवार में निर्मल सिंह सबसे सहज थे। हादसे के बाद पुलिस ने निर्मल सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बस चालक की बताई गलती
भतीजे जतिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे तुंरत परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि यह बस भिवानी डिपो की है। सुबह बस तोशाम से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। जतिन ने बताया कि आसपास के लोगों और सवारियों का कहना है कि चालक बहुत तेज गति से बस चला रहा था। इसी कारण यह हादसा हुआ है। यह बस किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं। इसमें परिचालक सरकारी और चालक निजी कंपनी के होते हैं।
वर्जन
परिजनों की शिकायत पर चालक व परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।
-शीशपाल सिंह, जांच अधिकारी सेक्टर नौ पुलिस।