{"_id":"6468d0682a636bd8f40631a7","slug":"mechanic-dies-due-to-electrocution-while-fitting-repaired-ac-at-home-in-ambala-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: रिपेयर किए AC की घर में फिटिंग करते समय लगा करंट, मैकेनिक ने मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: रिपेयर किए AC की घर में फिटिंग करते समय लगा करंट, मैकेनिक ने मौके पर तोड़ा दम
Sat, 20 May 2023 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 May 2023 07:21 PM IST
सार
दो मैकेनिक ग्वालमंडी के एक मकान में एसी लगाने पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Electric Shock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में ग्वालमंडी के एक मकान में रिपेयर किए एसी की फिटिंग करते समय मैकेनिक को करंट लग गया। हादसे में करंट लगते ही बराड़ा के अब्दुलगढ़ निवासी 28 वर्षीय रविंद्र नीचे गिर गए। आनन-फानन दूसरे साथी ने उठाकर छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया तो वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इलाका पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन कार्रवाई अमल में लाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मकान मालिक सचिन ने बताया कि एक दिन पहले ही एसी रिपेयर के लिए मैकेनिक को बुलाया था। फॉल्ट होने के कारण वह एसी को उतारकर ले गए थे। शनिवार को वह रिपेयर किए गए एसी को दोबारा लगाने के लिए घर पर आए थे।
विज्ञापन
उस समय वह काम पर था और केवल मां थी। अभी दोनों मैकेनिक एसी लगा रहे थे कि अचानक किसी तार से करंट लग गया। इतने में साथी कुछ समझ पाता कि रविंद्र देखते ही देखते गिर गया और बेसुध हो गया। परिजनों ने बताया कि पहले तो रविंद्र एक कंपनी में लगा हुआ था और करीब तीन साल पहले ही दुकान लेकर एसी रिपेयर का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
सीजन के दौरान काम में लगा रहता था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अचानक कैसे करंट आ गया। रविंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। हाऊसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि परिजनों ने इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई करवाई है।