{"_id":"56f591654f1c1bd805f14d24","slug":"mca-selaed-shops-collected-two-lacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीए ने सील की दुकानें, दो लाख वसूला बकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीए ने सील की दुकानें, दो लाख वसूला बकाया
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
एमसीए ने सील की दुकानें, दो लाख वसूला बकाया
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला (एमसीए) से रैंटब्रांच की टीम ने शुक्रवार को एमसीए की दुकानों का किराया न चुकाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को सील कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न दुकानदारों से दो लाख के करीबन किराया भी वसूला। यह कार्रवाई गांधी मार्केट व गवर्नमेंट कालेज के निकट बाजार में की गई थी।
उधर, एमसीए की टीम कार्रवाई करने के लिए बाजारों में पहुंची तो दुकानदारों में हडकंप मच गया। जिसके बाद टीम ने दुकानदारों से एमसीए की दुकानों का किराया भी वसूला। लेकिन जैसे ही टीम गर्वनमेंट कालेज के पास पहुंची तो दो दुकानदारों द्वारा किराया न चुकाने पर बहस शुरू हो गई। जिसके बाद दुकानदार ने एमसीए की टीम का विरोध किया और जमकर हंगामा किया, लेकिन एमसीए की टीम में मौजूदा अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया। उनके अनुसार गांधी मार्केट व गवर्नमेंट स्कूल के पास से दो लाख का किराया वसूला गया है। जबकि टीम की ओर से यह कार्रवाई 31 मार्च तक जारी रहेंगी और दुकानदारों से एमसीए की दुकानों का किराया भी वसूला जाएगा। इस मौके पर रेंटब्रांच सुप्रीडेंट रमन शर्मा, सुरिंद्र व दीपक राणा मौजूद रहे।