{"_id":"6490a8cbd11fecf9120df745","slug":"mayors-allegation-officers-do-not-work-mlas-are-creating-hurdles-ambala-news-c-36-1-amb1002-5484-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मेयर का आरोप, अफसर नहीं करते, काम विधायक डाल रहे अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मेयर का आरोप, अफसर नहीं करते, काम विधायक डाल रहे अड़चन
विज्ञापन
अंबाला। नगर निगम में अजीबोगरीब स्थिति सामने आ रही है। विकास कार्य समय पर हो नहीं रहे और निगम राजनीति के रसातल में डूब रहा है। इन सबका नुकसान जनता को उठाना पड़ रहा है। ताजा मामला नालों की सफाई से जुड़ा है। दरअसल नालों की सफाई के लिए सुबह मौके पर जेसीबी और कर्मचारी पहुंच गए। यहां शहर विधायक असीम गोयल आए और कार्य का शुभारंभ कराया। इस बात से खफा निगम की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने पत्रकार वार्ता बुला ली और कई आरोप अफसरों और विधायक पर जड़े।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के अफसर विधायक के लिए काम कर रहे हैं। पहले तो विकास कार्य होने नहीं देते, अगर कराओ तो रोड़ा अटकाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कें, नाले की सफाई हो या अन्य कोई कार्य हर कार्य में नगर निगम की अफसरशाही हावी है। अफसरों के ऐसे रवैये पर वह कई बार लिख चुकी हैं, मगर फिर भी नगर निगम को चलने ही नहीं दिया जा रहा।
अधिकारियों का मन काम का नहीं
मेयर ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों की काम करने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। एनडीसी हो, प्रॉपर्टी आईडी ठीक होनी थी, सभी में लोग परेशान थे। विकास के मुद्दे पर कुछ पार्षद हाउस की बैठक से उठकर चले गए, अगर उन्हें विकास का ही विरोध करना है तो ऐसा कैसे चलेगा। उन्हें शहर के लोगों ने विकास के लिए भेजा है। विकास में रोडा बनना चाहते हैं तो ऐसा नहीं होगा शहर का विकास तो होकर रहेगा।
विज्ञापन
नालों की सफाई में की देरी
मेयर ने कहा कि 31 मई काे नालों की सफाई का टेंडर खोला गया है। मगर इसका वर्कआर्डर नहीं दिया। एक सप्ताह में बारिश शुरू हो जाएगी, ऐसे में किस स्तर की सफाई होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। निगम अफसर सिर्फ कुछ लोगों को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं। सोमवार सुबह सात बजे की सफाई मशीन आई थी, 50 मजदूर आए थे, सिर्फ इसलिए काम रोका गया कि विधायक आएंगे तब काम शुरू होगा। मेयर ने विधायक को नसीहत भी दी कि आपके पास 32 विभाग हैं उनमें काम करें।
विधायक प्रतिनिधि बोले- राजनीति न करें काम देखें
शहर विधायक असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने कहा कि पूरे हरियाणा में सबसे अधिक काम शहर के विधायक ने अपलोड किए हैं। हम विकास में रोड़ा क्यों बनेंगे। नगर निगम कमिश्नर सोमवार को आईं तो पहली कलम से उन्होंने नालों की सफाई का वर्कऑर्डर जारी कर दिया। नालों की सफाई के लिए नगर निगम ने विधायक और मेयर को भी बुलाया था, मगर वे नहीं आईं। विधायक नगर निगम की किसी बैठक में बीते ढाई वर्षों में गए नहीं है, लोग उनके पास शिकायत लेकर आते हैं तो उन्हें बात करनी पड़ती है। सलाह है कि मेयर राजनीति न करें, विकास कार्य करें। लोग भटक रहे हैं। अफसरों को निशाना बनाना आसान है।