फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor said after seeing the dirty drains - We have to answer the public

Ambala News: गंदे नाले देख बोलीं मेयर- जनता को जवाब हमें देना है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mayor said after seeing the dirty drains - We have to answer the public
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन से पहले नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था जांचने के लिए निकली मेयर शक्तिरानी को सभी जगह गंदगी मिली। कई ड्रेनें पूरी तरह जाम थीं। उन्होंने कहा कि काम निगम व अन्य अधिकारी नहीं करते हैं और पानी की निकासी न होने पर जनता को जवाब उन्हें देना पड़ता है। नालों व ड्रेनों में मिली गंदगी को देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी के साथ काम करने को कहा। साथ ही सिंचाई विभाग से संपर्क कर ड्रेनों की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर शक्तिरानी शर्मा बलदेव नगर एरिया से गुजरने वाली ड्रेन पर पहुंचे। यहां का हाल बहुत बुरा मिला। डीएमसी दीपक ने कहा कि इस ड्रेन की देखरेख का काम सिंचाई विभाग के अंडर है। उन्होंने मेयर को बताया कि वह संबंधित अधिकारियों से तालमेल करके सफाई को सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


शहर नेशनल हाईवे पर बनी सब्जी मंडी के बाहर गंदगी के अंबार थे। मेयर ने कहा कि इसी तरह गंदगी गिराते हुए नाले पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह न्यू सब्जी मंडी के ठीक बाहर पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों ने मेयर के आगे अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि जंडली पुल के समीप हमेशा पानी खड़ा रहता है। अधिकारियों ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी ट्यूबवैल लगाकर पानी को बाहर छोड़ देते हैं। मेयर ने कहा कि अधिकारियों से तालमेल करके व्यवस्था को दुरुस्त करें।
इन जगहों का किया निरीक्षण
शहर के बनूड़ी नाके, नई सब्जी मंडी, अंबाला ड्रेन, जग्गी काॅलोनी से गुजरने वाले नाले, बलदेव नगर, जंडली, इंको रोड, मानव चौक पर बने नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण परंतु यहां भी मेयर को सफाई नहीं मिली।



मेयर शक्तिरानी शर्मा के साथ मिलकर नालों की सफाई का निरीक्षण किया गया है और नालों की सफाई के लिए लगाया गया टेंडर खोल दिया गया है। जल्द सफाई शुरू करवा दी जाएगी।

-दीपक सूरा, डीएमसी, अंबाला
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed