{"_id":"68829840a667b001b40521fc","slug":"mayor-concerned-about-falling-cleanliness-ranking-will-visit-patvi-plant-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-146654-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गिरती स्वच्छता रैंकिंग के लिए मेयर चिंतित, आज करेंगी पटवी प्लांट का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गिरती स्वच्छता रैंकिंग के लिए मेयर चिंतित, आज करेंगी पटवी प्लांट का दौरा
विज्ञापन
नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा। फाइल फोटो
- फोटो : arnia news
अंबाला सिटी। स्वच्छता सर्वेक्षण में साल दर साल अंबाला शहर की गिरती हुई रैंकिंग को लेकर अंबाला की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने चिंता व्यक्त की। वह अंबाला नगर निगम के कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को जानने के लिए शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे स्वयं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित पटवी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का दौरा करेंगी।
इस बार की स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में करनाल को देशभर में अपनी कैटेगरी में तीसरी रैंक प्राप्त हुई है, जबकि अंबाला को कूड़ा निस्तारण में केवल 8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए और स्वच्छता सर्वेक्षण में गीला और सूखा कचरा अलग करने में अंबाला शहर फिसड्डी रहा। इसी श्रेणी में करनाल को 77 प्रतिशत व रोहतक को 58 प्रतिशत अंक मिले। अंबाला शहर नगर निगम हरियाणा के भी टॉप-10 शहरों में जगह नहीं बना पाया।
अंबाला शहर नगर निगम में कूड़ा निस्तारण की समस्या और इसकी पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए ही मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने पहल करते हुए यह निर्णय लिया कि वह पटवी प्लांट से शुरू करके यह समझेगी कि कूड़ा कैसे निस्तारित होता है, वहां से शुरू करके इस प्रक्रिया की शुरुआत डोर टू डोर तक वापस कैसे आती है और उसमें क्या-क्या समस्याएं हैं और क्या सुधार किया जा सकते हैं, इसको वह पूरी गहनता से समझेंगी, इसको क्रियान्वित करने के लिए नगर निगम के अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त व बाकी स्टाफ के साथ-साथ अंबाला नगर निगम के सभी पार्षदों को भी इसका हिस्सा बनने के लिए मेयर ने आमंत्रित किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 212 वीं रैंक आई। यह रैंक पिछले वर्ष 205वीं था इसी तरह राज्य स्तर पर इस बार 17वीं रैंक आई। पिछले वर्ष यह 8वीं रैंक थी वहीं, मेयर सैलजा संदीप सचदेवा शहर ने मंजी साहब गुरुद्वारे में शीश नवाया। वह मीरी पीरी चौक पर पहुंची थी, जहां पर सफाई की खस्ता हालत को देखते हुए उन्होंने मंजी साहब गुरुद्वारा के प्रबंधक कमेटी व हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य गुरतेज सिंह से आसपास की सफाई व्यवस्था के लिए चर्चा भी की।