{"_id":"60a80f608ebc3e2f222d255b","slug":"mask-oximeter-cheating-ambala-ambala-news-knl706619131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क, ऑक्सीमीटर के नाम पर एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क, ऑक्सीमीटर के नाम पर एक लाख की ठगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। मास्क और ऑक्सीमीटर का आर्डर लेकर सामान न भेजकर महिला के साथ एक लाख 4 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर में मेसर्स सेलेने गलैमर शॉप संचालक इंदू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मैंने समर ट्रेडर्स ट्रांसपोर्ट नगर इलाहाबाद, कंपनी प्रोपराइटर की कर्मी सीमा पांडे से मास्क और ऑक्सीमीटर के लिए 28 अप्रैल व 30 अप्रैल को मोबाइल पर बात और ऑर्डर बुक करवाया। सीमा ने मुझे बताया कि आप एमओ तौफिक के अकाउंट नंबर पर 1 लाख 4 हजार 85 रुपये जमा करवा तो। इसके बाद मैंने यह राशि खाते में जमा करवा दी। सीमा ने मुझे कहा कि तुम्हारा माल ट्रांसपोर्ट से पहुंच जाएगा।
सीमा ने मुझे बताया कि तुम्हारा माल श्री दुर्गा ट्रांसपोर्ट, 14/25, ट्रांसपोर्ट नगर, नजदीक आरटीओ ऑफिस, इलाहाबाद ओम प्रकाश के पास संबंधित बिल के माध्यम से बुक करवा दिया है और ड्राइवर राधे श्याम का मोबाइल नंबर भी मुझे दिया। मैंने इन दोनों से जब बात की तो दोनों ने भी मुझे माल पहुंचाने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक माले नहीं पहुंच सका। इस तरह इन तीनों ने मिलकर मेरे साथ धोखाधड़ी करते हुए 1 लाख चार हजार 85 रुपये की चपत लगाई है। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।