फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   marrige in lockdown

लॉकडाउन में बंधा शादी का बंधन: पापा व चाचा संग दूल्हा मंदिर लेकर पहुंचा बारात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
marrige in lockdown
गीत न शहनाई की गूंज। पापा व चाचा संग दूल्हा मंदिर लेकर पहुंचा बारात और वहां महज सात लोगों के बीच दुल्हन संग सात फेरे लेकर रचा ली शादी। जिसने भी यह नजारा देखा वह भी दंग रह गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं अंबाला छावनी के पंचदेव मंदिर में हुई ऐसी ही एक शादी की। लॉकडाउन की असर शादी पर इस कद्र पड़ा कि शुभ मुहूर्त के चलते मनीष व प्रिया के परिजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसी को नहीं बुलाया। यहां तक कि मंदिर के पुजारी संग सभी ने फेरे लेने से लेकर सभी रस्मों को करते समय मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया। जैसे ही मंदिर में शादी की भनक लगी तो सभी ने अपने घरों के अंदर ही खड़े होकर यह नजारा देखा और उसे अपने कैमरे में कैद किया। बता दें कि दूल्हा प्रताप नगर का रहने वाला है और दूल्हन ट्यूबवेल कॉलोनी की। दोनों के घर में महज कुछ गलियों का फासला था। टेंट ना शहनाईयां होने के कारण उन्होंने मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए रिश्तेदारों ने देखी शादी : प्रताप नगर निवासी मनीष व उसके परिजनों ने रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए वीडियो कॉफ्रेंसिंग का विकल्प निकाला। दूल्हा-दुल्हन की घर की जगह मंदिर को चूना और वहां पर शादी की प्रक्रिया शुरू होते हुए करीब 10 रिश्तेदारों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये जोड़ लिया। जिन्होंने हर रस्म को घर बैठे-बैठे देखा और शादी का आनंद लिया। मनीष का कहना था कि रिश्तेदारों के बिना शादी करना मुश्किल हो जाता, इसलिए वीडियो कॉफ्रेंसिंग का सहारा लिया।
विज्ञापन

पैलेस संग हलवाई तक की थी बुकिंग, कोरोना को देखते हुए उठाया कदम : मनीष के पिता प्रमोद मित्तल का कहना था कि उनकी एक बेटी है और एक बेटा। घर में पहली शादी की काफी चाह थी। जहां रवेरा रेस्तरां तक बुक करवाया था, वहीं हलवाई से लेकर सभी बुकिंग हो चुकी थी। कोरोना वायरस के कारण बिगड़े हालातों को देखते हुए इस तरह शादी करने का निर्णय लिया। पहले ही एसडीएम के संज्ञान में मामला डाल दिया था और उनकी अनुमति के बाद यह शादी करवाई। उनके परिवार से जहां वह खुद बेटा मनीष व बड़ा भाई नीरज बंसल मौजूद रहा। वहीं, बहू प्रिया के अलावा उसके पिता राजकुमार गुप्ता, जीजा साहिल गोयल व बहन रवीना मौजूद रही। जैसे ही हालात सामान्य होंगे तो वह पार्टी कर सभी रिश्तेदारों को न्योता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed