फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   married women murder

विवाहिता की हत्या कर शव जलाने वाले ससुरालिए काबू, संस्कार के लिए शव को ले गए थे मोटरसाइकिल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
married women murder
तीन साल पहले जलूबी के गुरदेव सिंह से प्रेम विवाह करने वाली अंजना की हत्या के आरोप में पुलिस ने सास समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अंजना के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने हत्या के बाद जुर्म को छुपाने के लिए आनन फानन में उसका संस्कार कर दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपियों में सास नीलम के अलावा रोशन लाल, बलवंत सिंह, सोम प्रकाश शामिल हैं। सुभरी गांव के रणजीत सिंह उर्फ काका ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी बेटी अंजना की हत्या का संदेह जताया था। तीन साल पहले उसकी बेटी ने गुरदेव सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। वह डेढ़ साल पहले पिता के साथ साउदी अरब चला गया। पीछे से सास आदि परेशान करते थे। आरोप था कि तीन दिन पहले ही सास नीलम ने बेटी अंजना की हत्या कर शव का श्मशानघाट में संस्कार कर दिया था। आरोपी कार्रवाई के डर से मोटरसाइकिल पर ही शव को श्मशान में ले गए थे। जिसकी सूचना मायके वालों को नहीं दी। शिकायत के बाद पुलिस शमशानघाट पहुंची । तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। हालांकि हत्या के आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने श्मशान घाट से अस्थियां जब्त की थीं। उन्हें जांच के लिए मधुबन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed