फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman thrown out of house, case against three

Ambala News: विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house, case against three
अंबाला। विवाहिता को शादी के बाद दो बेटियां होने पर घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घर से निकालने जाने के बाद पुलिस में शिकायत की तो उसे ही धमकाया गया। महिला थाना पुलिस ने पति सहित सास और ससुर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नारायणगढ़ के राऊ माजरा निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2013 को खुड्डा कलां गांव निवासी रणवीर सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी में पति गाड़ी मांगता था। 11 दिसंबर 2014 को उसने बड़ी बेटी को जन्म दिया और 14 जनवरी 2020 को छोटी बेटी हुई। दोनों बच्चे ऑपरेशन से हुए। इसके बाद सास-ससुर और पति का अत्याचार और अधिक बढ़ गया। ससुराली दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देते थे कि बेटे को पैदा कर नहीं तो हम अपने बेटे की दूसरी शादी कर रहे हैं। इसी साल अक्टूबर में अपनी ससुराल गई। यहां पति, सास और ससुर ने उसे बहुत मारा। उसने डायल-112 पर कॉल किया। पुलिस उसे महेश नगर थाने में ले गई थी। महिला का आरोप है कि पुलिस वाले ने उसे बोला कि जब आप लोगों की बनती नहीं तो ससुराल क्यों आई और धमकाना शुरू कर दिया। उसने नारायणगढ़ महिला पुलिस थाने में भी शिकायत सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed