फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, Ambala

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, Ambala
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में मामले की जानकारी देते परिजन। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांव रायवाली निवासी हरजिंद्र कौर विवाहिता की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं, मायका पक्ष अपनी बेटी का शव साथ ले गया।
महिला के पैतृक गांव शंभू में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि हरजिंदर कौर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। जसवंत कौर ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी बेटी हरजिंदर कौर की गांव रायवाली निवासी अमरीक सिंह के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन

हरजिंदर कौर के पास दो बेटे हरजोत व गुरनाम सिंह हैं। पहले सब कुछ ठीक चल रहा था। पिछले चार माह से ससुराल पक्ष उसकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। उधर, हरजिंदर के ससुर गोपाल सिंह ने बताया कि घर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। हरजिंदर कौर कल शाम को गोगा माड़ी पर पूजा करके घर लौटी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसी घटना भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार करने के लिए गिड़गिड़ाते नजर आया ससुराल पक्ष
हरजिंद्र कौर के परिजन गांव शंभू में अंतिम संस्कार कराने पर अड़ गए। वहीं ससुराल पक्ष गांव रायवाली में अंतिम संस्कार कराने की बात कहने लगा। इतना ही नही ससुराल पक्ष के लोग मायके पक्ष के सामने गिड़गिड़ाते हुए भी नजर आए। इसके बावजूद मायके पक्ष ने एक नहीं सुनी। पंजोखरा थाना प्रभारी अनंत राम ने बताया कि पुलिस ने हरजिंदर कौर के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। मौत के सही कारणों का विसरा रिपोर्ट में खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed