फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   marriage canceled

दुल्हनें सजी, मंडप भी सजा लेकिन नहीं आई बारात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
marriage canceled
दुल्हनें 16 श्रृंगार से सजीं थीं। घर और परिवार में खुशियों का माहौल था। मंडप भी सजा। मेहमान भी आए। लजीज खाने के स्वाद को चखने के लिए पड़ोसी भी निर्धारित समय पर पहुंच गए। लेकिन बारात नहीं आई। सबकी निगाहें बारात को ताकती रही और आखिर लग्न, मुहुर्त सब बीत गए। मामला अंबाला शहर से सटे एक गांव का है। दो सगी बहनों को दुल्हन के तौर पर सजने के बावजूद फेरे लेने का सौभाग्य नहीं मिला। वजह वर पक्ष के साथ लेन-देन को लेकर विवाद माना जा रहा है। दोनों दूल्हे आपस में रिश्तेदार थे। लिहाजा दोनों ने नया रिश्ता बनने से पहले सब कुछ खत्म कर दिया। हालांकि पीड़ित परिवार ने मामले में कहीं शिकायत दर्ज नहीं करवाई। लेकिन दिनभर अंबाला में यह मामला सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
अंबाला शहर के नग्गल एरिया के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी मंगलवार को तय हुई थी। एक बहन की शादी कुरुक्षेत्र के एक गांव में होनी थी जबकि दूसरी की अंबाला के बराड़ा खंड के गांव में। दोनों लड़के आपस में रिश्तेदार थे। सोमवार को लड़की के परिजन दोनों परिवारों के यहां सगाई लेकर गए। इसी सगाई के दौरान एक जगह लड़की वालों के साथ कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि लड़के वालों ने दहेज में गाड़ी की मांग कर दी। लड़की वालों ने पूरी करने पर असमर्थता जाहिर की। हालांकि लड़की वालों को लगा कि शायद थोड़ी कहासुनी के बाद मामला शांत हो जाएगा। इसीलिए तय कार्यक्रम के अनुसार दुल्हन बनी दोनों बहनें मंगलवार सुबह अंबाला शहर के गांव मटेहड़ी शेखां के पास स्थित एक रेसोर्ट में पहुंच गईं।
विज्ञापन

बारात नहीं आएगी सुनकर बेहोश हुई बड़ी दुल्हन
दोपहर तक रेसोर्ट में बारात का इंतजार चलता रहा। लेकिन दोनों दूल्हे बारात के साथ मंडप तक नहीं पहुंचे। जैसे ही दोनों दुल्हनों को जानकारी मिली तो 23 वर्षीय बड़ी दुल्हन बेहोश होकर मंडप में गिर गई। उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed