फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   many people pays homage to brave soldiers in ambala

शहीद गुरसेवक को नमन करने उमड़े लोग

Thu, 14 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 14 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
many people pays homage to brave soldiers in ambala

पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले के दौरान 2 जनवरी को शहीद हुए वायु सैनिक गुरसेवक सिंह के भोग और अंतिम अरदास पर उनके गांव गरनाला में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों व हजारों क्षेत्रवासियों ने शहीद के चित्र पर फूल अर्पित किए। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुरसेवक के परिजनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने के लिए वचनबद्ध है और प्रशासन को गुरसेवक की याद में स्मारक की स्थापना के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार को शहीदों की मदद के लिए जन भावनाओं से अवगत करवाकर सहायता राशि में बढ़ोतरी के लिए भी मांग रखेंगे।

विज्ञापन


विज ने 10 लाख और चंदूमाजरा ने दिए 10 लाख 

 स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 10 लाख रुपये और पंजाब से सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा ने 5 लाख रुपए की राशि गुरसेवक की याद में गांव में किसी भी यादगार की स्थापना के लिए अनुदान देने की घोषणा की। अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग से गरनाला को जाने वाली सड़का का नामकरण पहले ही शहीद गुरसेवक सिंह के नाम से किया जा चुका है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वायुसेना के भी 25 से अधिक अधिकारी और वायुसैनिक मौजूद रहे। 

इससे पूर्व गुरसेवक सिंह की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया और गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के रागी गुरदित सिंह ने वैरागमयी गुरूबाणी का कीर्तन किया जबकि ज्ञानी परमजीत सिंह ने सिख धर्म के कुर्बानी के इतिहास तथा गुरू गं्रथ साहिब द्वारा देश व धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी के संदेश की व्याख्या की। भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन ने शहीद के पिता सुच्चा सिंह को वीर जवान शील्ड देकर सम्मानित किया जबकि शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रेम सिंह चंदू माजरा और हरियाणा अकाली दल की ओर से हरपाल सिंह पाली ने शाल और सिरोपा लेकर शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।     

विज्ञापन

ये लोग भी आए शोक सभा में

शोक सभा में हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह, विधायक असीम गोयल, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, उपायुक्त अशोक सांगवान, पुलिस उपायुक्त अंबाला शहरी जश्नदीप सिंह रंधावा, एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश अमित पांचाल, पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक संतोष चौहान सारवान के पति एमएल सारवान, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, मेयर रमेश लाल मल, अकाली नेता सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, एसजीपीसी सदस्य हरपाल पाली, भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह मुल्तानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, भाजपा नेता बलविंद्र सिंह शाहपुर, जसबीर जस्सी, बलकेश वत्स, रितेश गोयल, अकाली नेता हरकेश सिंह मोहड़ी, अजीत सिंह सौंडा, रणधीर फौजी, तरुण चुघ, प्रीतपाल सिंह अंटाल, जनार्दन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed