फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manual booking of gas started, cylinder will be available by showing OTP

Ambala News: गैस की मैन्युअल बुकिंग शुरू, ओटीपी दिखाकर मिलेगा सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Manual booking of gas started, cylinder will be available by showing OTP
अंबाला छावनी में कपिल गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
- सर्वर डाउन होने के कारण लिया गया निर्णय, कार्यालय में ही उपभोक्ता की जानकारी होगी फीड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। इस परेशानी के समाधान के लिए गैस एजेंसी संचालकों ने मैन्युअल बुकिंग शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता को गैस बुक कराने के लिए एजेंसी कार्यालय जाना होगा। वहां तैनात कर्मचारी पहले लिखित तौर पर उपभोक्ता से गैस कनेक्शन नंबर की जानकारी लेगा। इस दौरान उपभोक्ता को गैस एजेंसी द्वारा जारी की गई कॉपी दिखानी होगी।
इसके बाद कर्मचारी सिस्टम में उपभोक्ता का डेटा फीड करेंगे। डेटा फीड होने के 25 दिन उपरांत उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाने के बाद उपभोक्ता गोदाम से सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

गैस गोदामों पर बढ़ी चौकसी
गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संचालकों ने गोदामों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना बुकिंग पर्ची के किसी भी स्थिति में सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। यह कदम सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने और केवल जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके अलावा गैस एजेंसी पर लगे रेहड़ी व ऑटो वालों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वो बिना पर्ची के किसी भी व्यक्ति को सिलिंडर न दें, अगर वो पकड़े गए या उनकी शिकायत मिली तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ रखें
गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बुकिंग के समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ रखना जरूरी है। उपभोक्ता गैस एजेंसी की कॉपी भी साथ लेकर आएं ताकि बार-बार घर के चक्कर न काटने पड़ें। मैन्युअल बुकिंग की सुविधा केवल एजेंसी के कार्यालय पर ही सुबह 9 से शाम पांच बजे तक उपलब्ध होगी। इसी समय पर गैस सिलिंडरों के गोदाम भी खुले रहेंगे। कपिल गैस एजेंसी के संचालक अमन ने बताया कि सर्वर की तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। मैन्युअल फीडिंग और ओटीपी आधारित डिलीवरी से व्यवस्था काफी हद तक सुधरेगी। इससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सकेगी। उन्हें कार्यालय के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

अंबाला छावनी में कपिल गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद

अंबाला छावनी में कपिल गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed