फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manohar reached to meet Vij, demand to run metro

Ambala News: विज से मिलने पहुंचे मनोहर, मेट्रो चलाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Manohar reached to meet Vij, demand to run metro
अंबाला छावनी में केंद्रीय चुनाव कार्यालय के सामने ​मंत्री विज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ
अंबाला। केंद्रीय शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को अंबाला कैंट के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज सहित नवनिर्वाचित पार्षदों, अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
विज्ञापन

विज ने मनोहर लाल के कार्यकाल में अंबाला कैंट के विकास कार्यों को याद कराया। इसी दौरान विज ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से अंबाला से चंडीगढ़ मेट्रो चलाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लोगों को चंडीगढ़ जाने में समय लगता है। मेट्रो आने से लाखों लोगों के समय की बचत होगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में अंबाला छावनी, अंबाला शहर और पूरे हरियाणा में भाजपा बड़े अंतर से विजय हुई है। प्रदेश में पार्टी की पूरी लहर है और चुनाव में भाजपा को जन-जन ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा में कांग्रेस व अन्य दल खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन


मनोहर की तारीफ नहीं थे करते विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते और उनके सहयोग से हमने छावनी का भी और प्रदेश का काम करने की कोशिश की और इनके रहते उन्हें कभी किसी काम में अड़चन नहीं आई। जब भी उन्होंने कोई बात रखी तो मनोहर लाल ने उसे हंसते-हंसते स्वीकार किया। सबसे ताजा उदाहरण छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का है। इसकी जमीन के लिए 130 करोड़ रुपये एक क्षण में जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल और हमारा मुद्दा एक ही है। हम एक ही विश्वविद्यालय (आरएसएस) के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उठाई गद्दारों की बात

मंत्री विज ने इस बाद केंद्रीय मनोहर लाल के सामने गद्दारों की बात उठाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ गद्दारों ने विपक्षी और बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर यहां का रंग बदरंग करने का प्रयास किया, मगर छावनी की जनता ने उन्हें सातवीं बार जिताकर रिकॉर्ड कायम किया। विज ने कहा कि नगर परिषद चुनाव से पहले खेल कुछ बदरंग हो गया था और 32 में से 15 उम्मीदवारों का पहले नाम काट दिया गया था। उन्होंने हाईकमान से बात की तो 15 में से 10 टिकटें बदलवाई और 10 में 9 सीटें हम जीते हैं। अगर पूरी सीटें मिलती तो 32 में से 32 सीटें जीतकर देश में उदाहरण देते। हालांकि जो नहीं जीते वो भी उनके पार्षद हैं और अपने वार्डों में पार्षद की ही तरह कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed