फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   manistr-in-man-mutav

मनो के सामने दिखा मंत्रियों, सांसद में ‘मनमुटाव’

Thu, 13 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Thu, 13 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट।
विज्ञापन

अनिल विज ने बुधवार को अंबाला कैंट में नई अनाज मंडी, चारा मंडी और सब्जी मंडी के उद्घाटन के लिए सीएम मनोहर लाल को आमंत्रित किया था। इसके अलावा सीएम को एसडी कॉलेज के यूथ फेस्टिवल की विधिवत शुरूआत भी करनी थी। दोनों कार्यक्रमों में चूंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद थे।
इसलिए कैंट के इन दोनों कार्यक्रमों में अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया और नारायणगढ़ से विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सैनी भी उपस्थित रहे। चूंकि हलका स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का था, इसलिए अनिल विज इस कार्यक्रम में बतौर मेजबान आगे रहे। उन्होंने सीएम के पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लेकिन ये गर्मजोशी सांसद रतनलाल कटारिया और राज्यमंत्री नायब सैनी के स्वागत में दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

विज ने भी सीएम के समक्ष इस बात को नजरअंदाज कर कार्यक्रम को विधिवित रूप से आगे बढ़ाया और अंबाला कैंट को नई अनाज मंडी, चारा मंडी और सब्जी मंडी की सौगात देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने भी मंत्री अनिल विज के प्रयासों को सराहा और कार्यक्रम आगे बढ़ा। लेकिन कार्यक्रम जब अंतिम पलों को छूने लगा, तब तक भी यह तक नहीं था कि मंच से सांसद कटारिया व राज्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे या नहीं? खैर, कार्यक्रम संपन्न हुआ और मंत्री विज सूबे के सीएम खट्टर को लेकर एसडी कॉलेज की ओर अगले कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए रवाना हो गए।
उधर, सांसद कटारिया और राज्यमंत्री नायब सैनी भी एसडी कॉलेज की ओर रवाना हुए और वहां सीएम के पहुंचने के बाद पहुंचे। लेकिन यहां भी सीएम के समक्ष सांसद व मंत्रियों का मनमुटाव खत्म नहीं हुआ। यहां भी पूरा कार्यक्रम संपन्न हो गया, लेकिन मंत्री अनिल विज ने न तो सांसद रत्नलाल कटारिया से और न ही राज्यमंत्री नायब सैनी से बातचीत की।
हां, विज ने एसडी कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के मंच पर अपना भाषण देते हुए यह जरूर कहा कि वह खुद एसडी कॉलेज के छात्र रहे हैं और सांसद रतनलाल कटारिया भी एसडी कॉलेज का ही प्रोडक्ट हैं। हालांकि विज का ये संबोधन सामान्य था, लेकिन सांसद को एसडी कॉलेज का 'प्रोडक्टÓ बताने पर सभागार में बैठे छात्रों, शिक्षकों और अन्य श्रोताओं के चेहरों पर हलचल के साथ मुस्कान जरूर आ गई।
खैर, यहां भी विज का भाषण खत्म हुआ, लेकिन सांसद कटारिया और राज्यमंत्री नायब सैनी को यहां भी भाषण देने का मौका नहीं मिला। इस कार्यक्रम के बाद भी विज और सीएम अपने काफिलों के साथ रवाना हो गए। जबकि दूसरी ओर सांसद व राज्यमंत्री भी अपने अलग से रवाना हो गए।
विज, कटारिया, सैनी में हो चुकी है रार
उल्लेखनीय है सांसद एवं मंत्रियों का ये मनमुटाव कोई नया नहीं है, पहले भी तीनों में तीखी रार हो चुकी है। सांसद रत्न लाल कटारिया तो साफ कह चुके हैं कि उनके सामने जो अनिल विज की बात करेगा, इसका मतलब होगा वे अंबाला के विकास का हितैषी नहीं है। इस पर विज ने सांसद रतन लाल कटारिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शिकायत भी की थी।
जबकि दूसरी ओर अंबाला कैंट के क्षेत्र में खुले दरबार लगाने वाले राज्यमंत्री नायब सैनी को भी मंत्री विज नसीहत देते हुए कह चुके हैं सैनी अपने हल्के में ही सीमित रहें, तो ठीक रहेगा, अपने हल्के के लोगों की समस्याएं वह खुद निपटा लेंगे। तभी से आलम यह है कि संासद, मंत्री व राज्यमंत्री तीनों में ही संवाद और मेल मिलाप न के ही बराबर चल रहा है, जबकि सीएम को छोड़ दें तो तीनों अंबाला के किसी सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी एक साथ मंच सांझा नहीं करते।
दूसरी ओर, मंत्री अनिल विज कहते हैं कि उनका फोकस केवल और केवल विकास पर रहता है, उन्हें सिर्फ काम से मतलब है और वे जनता के लिए काम कर रहे हैं। जबकि सांसद रतनलाल कटारिया का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है, विज भी उनके खास है और सीएम भी उनके खास है। उन्हें किसी विवाद से कोई लेनादेना नहीं है। उधर, राज्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि सबकुछ ठीकठाक है, किसी मंत्री या सांसद का कोई विवाद नहीं है।

सीएम ने किसानों के सुपुर्द की मंडियां
अंबाला। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला छावनी में नई अनाज, सब्जी और चारा मंडी का उद्घाटन किया और ये मंडियां किसानों के सुपुर्द कर दी। सीएम ने कहा कि किसान चिंता न करें, यदि मंडी छोटी भी रह गई, तो इसका दायरा और बढ़वा देंगे। लेकिन अंबाला समेत प्रदेश के किसी भी किसान को परेशान नहीं होने देंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री अनिल विज ने की। जबकि सांसद रतनलाल कटारिया व राज्यमंत्री नायब सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इस मंडी का निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 32 एकड़ 2 कनाल और 7 मरले भूमि में 26.57 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। नई अनाज मंडी में 121, सब्जी मंडी में 81 और चारा मंडी में 7 दुकानों सहित बूथ, कॉमन प्लेटफार्म, इंडव्यूजिल प्लेटफार्म, पार्किंग, शौचालय, रिटेलर शैड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 37 अनाज मंडियों में ई-ट्रेडिंग की सुविधा आरम्भ की गई है और चरणबद्ध तरीके से प्रदेश की सभी मंडियों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे किसान राष्ट्रीय स्तर पर सभी मंडियों से जुड़ पाएंगे और अपनी फसल के अच्छे दाम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी के साथ-साथ प्रदेश की सभी ऐसी मंडियों जो भीडभाड़ वाले स्थान पर स्थित हैं, शहरों से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का भी विशेष प्राथमिकता पर समाधान किया जा रहा है।
सीएम बोले, बिना भेदभाव हो रहा काम
उन्होंने प्रदेश में लंबे समय तक जाति और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्षों में बिना किसी भेदभाव के पूरे हरियाणा का एक समान विकास किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रदेश की ढाई करोड़ जनता और सभी वर्गों को साथ जोड़कर प्रदेश के विकास के लिए बडे़ कार्यक्रम लागू किए जाएंगें।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष को जनकल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत सभी वर्गों के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि वे अब तक प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 76 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन करके उस क्षेत्र के विकास के लिए धनराशि उपलब्ध करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इनमें गन्नौर सहित ऐसे विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं जहां भाजपा के विधायक नहीं है लेकिन सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के वहां की मांग के अनुसार 125 करोड़ से लेकर 150 करोड़ रूपये तक की विकास घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसी महीने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करके वहां के लोगों की मांग के मुताबिक विकास के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।
सीएम को याद पुरानी बात
सीएम ने अपने संबोधन के दौरान अंबाला छावनी की पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र से जुड़े अपने स्मरण दोहराते हुए कहा कि संघ प्रचारक के रूप में वे इस मंडी में स्थित कार्यालय में अकसर आया करते थे। उन्होंने कहा कि भीडभाड़ का क्षेत्र होने के कारण लोगों को मंडी के कारण परेशानी छेलनी पड़ती थी और अब नई अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों और खरीददारों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाया गया है।
उधर, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के अभूतपूर्व विकास के लिए सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचीन काल में हरियाणा का सबसे विकसित शहर होने के बावजूद पिछले 50 वर्षों में सरकारों ने इस क्षेत्र को विकास के नाम पर कोरे आश्वासन ही दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीमए मनोहर लाल के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में अबाला छावनी में 40 करोड रूपये की लागत से नए अस्पताल भवन के निर्माण, 50 करोड़ रूपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम, 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में शहीद स्मारक की स्थापना, 15 करोड़ रुपये की लागत से रिजनल साइंस सेंटर सहित सैकड़ों करोड़ रुपये की बड़ी विकास परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस अनाज मंडी के निर्माण के लिए वे पिछले 30 वर्षों से लगातार मांग करते रहे हैं और इस मांग को भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed