फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manipulation begins to garner support of Congressmen

Ambala News: कांग्रेसियों का समर्थन जुटाने के लिए जोड़तोड़ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Manipulation begins to garner support of Congressmen
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद सदर का कार्यालय। फाइल फोटो - फोटो : samvad
अंबाला। कांग्रेस बेशक इस बार नगर परिषद के चुनावों में अपने उम्मीदवारों को खड़ा नहीं कर पाई, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने आजाद प्रत्याशियों से जोड़-तोड़ के समीकरण शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

छावनी से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे परविंदर सिंह परी ने पार्षद उम्मीदवार के तौर पर वार्ड नंबर 25 से आजाद के तौर पर खड़े एक उम्मीदवार के कार्यालय का उद्घाटन किया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कुछ और प्रत्याशी भी कांग्रेसियों का समर्थन हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में भाजपा के सामने आजाद प्रत्याशी पुरजोर प्रयास कर रहे हैं, जिससे कि जनता का समर्थन हासिल कर सकें। इसकी शुरुआत सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों से की है और गली-मोहल्ले में घूम-घूमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं, आजाद उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ रही, लेकिन उन्हें अब दूसरी पार्टियों का समर्थन भी मिलने लगा है। ऐसे में दो मार्च को होने वाले चुनावों में कुछ वार्डों में कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए समीकरण बनाने में जुटे राजनीतिक दल
नगर परिषद सदर अंबाला के चुनावों में इस बाद अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण कौर सहित चित्रा सरवारा समर्थित आजाद प्रत्याशी मनदीप कौर शामिल हैं। इसके अलावा 32 प्रत्याशी भाजपा की तरफ से पार्षद पद के प्रत्याशी हैं। जबकि इनके सामने 67 आजाद उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं। ऐसे में आजाद उम्मीदवार छोटी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए इन आजाद उम्मीदवारों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है ताकि नप चुनावों के परिणाम घोषित होते ही जोड़-तोड़ का कार्य शुरू किया जा सके और भाजपा के किले को भेदा जा सके।

दो बार करना होगा मतदान
नगर परिषद सदर अंबाला के चुनावों में अध्यक्ष सहित पार्षदों का चुनाव होगा। इसके लिए मतदाताओं को दो बार मतदान करना होगा। इसके लिए भी निर्वाचन आयोग की तरफ से तैयारी आरंभ की गई है ताकि समय से पहले ही इसकी जानकारी मतदाताओं को दी जा सके। वहीं, मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी मतदाताओं को इस संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed