फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man commits suicide

Ambala News: रेलवे पुल से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide
अंबाला। रेलवे पुल से ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। घटना दुखेड़ी और केसरी रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 248-10/2 के पास हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 29 वर्षीय चंद्रशेखर के तौर पर हुई है जोकि दो बच्चों का पिता था और खेतीबाड़ी का काम करता था। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग पांच बजे हादसे की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने पुल से नीचे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार को परिजन जीआरपी थाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी। इसके बाद जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि अगर परिजनों की तरफ से कोई शिकायत आएगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं ट्रेन के चालक से पूछताछ करने की तैयारी जीआरपी ने कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed