फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man attacked with sticks and sharp weapons over land dispute, admitted

Ambala News: भूमि विवाद में व्यक्ति पर डंडों व धारदार हथियार से हमला, भर्ती

Fri, 08 May 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 08 May 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Man attacked with sticks and sharp weapons over land dispute, admitted
अंबाला। बनारसी दास मिल के पीछे लक्की विहार में भूमि विवाद को लेकर चल रही रंजिश के चलते छह बदमाशों ने व्यक्ति पर डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल करनपुरी निवासी बलजिंद्र सिंह ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों की मदद से उन्हें अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। इलाका की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन बलजिंद्र ने बताया कि उनका दूसरे पक्ष के साथ भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी मामले में वह दो दिन पहले अदालत से स्टे लेकर आए थे। पीड़ित का आरोप है कि कोर्ट से स्टे मिलने की बात से दूसरा पक्ष रंजिश पाले हुए थे। वह अपनी भूमि पर गया हुआ था कि अचानक दूसरे पक्ष के युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में टांगों, कंधे व बाजू में गहरे घाव आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed