फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man arrested for threatening to kill jail officials in Central Jail Ambala

केंद्रीय कारागार अंबाला में जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for threatening to kill jail officials in Central Jail Ambala
केंद्रीय कारागार अंबाला के डीएसपी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुज कुमार निवासी गंगा राम कॉलोनी पानीपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में किराएदार के रूप में दक्षिण कृष्णापुरी कॉलोनी मुजफ्फरनगर में रहता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में 55 वर्षीय आरोपी ने खुलासा किया कि करीब 20 पहले वह जेल में बंद था तो संबंधित जेल अधिकारी उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था। उसके प्रति उनका बर्ताव ठीक नहीं था। जेल से छूटने के बाद से ही वह रंजिश रखे हुए बैठा था। उस रंजिश के चलते केंद्रीय कारागार में खुद के फोन से पहले ड्योटी में फोन किया। उसके बाद उनसे डीएसपी का नंबर लेकर मोबाइल फोन पर धमकी दी। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता डॉ. राजीव सिंह उप-अधीक्षक केंद्रीय कारागार अंबाला ने 7 जुलाई 2022 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई कि केंद्रीय कारागार अंबाला में आरोपी अनुज मित्तल ने जेल लैंड लाइन नंबर पर अपने फोन द्वारा जेल अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed