फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man arrested for killing wife with rod

रॉड से पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for killing wife with rod
बराड़ा। बराड़ा में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने निरीक्षक विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरोपी बुधराम निवासी रेलवे कॉलोनी बराड़ा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी रेलवे कॉलोनी बराड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि 18 व 19 अप्रैल की रात पिता बुधराम और मां कविता एक ही कमरे में सो रहा थे जबकि वह दूसरे कमरे में थे। देर रात अचानक किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसके पिता ने मां की पिटाई शुरू कर दी। मां की चीख पुकार सुनकर वह वहां पहुंचे। इस दौरान मां के सिर पर रॉड मारकर पति फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में वे स्थानीय लोगों की मदद से मां कविता को लेकर मुलाना के एमएम अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed