{"_id":"633b3b0c83b0207542658f45","slug":"male-and-female-agniveer-recruitment-rally-from-october-27-ambala-news-knl1232919107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष और महिला अग्निवीर भर्ती रैली 27 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष और महिला अग्निवीर भर्ती रैली 27 अक्तूबर से
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के खडगा स्टेडियम में 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक पुरुष और सात से 10 नवंबर तक महिला अग्निवीरों के लिए भर्ती रैली आयोजित होगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने अपने कार्यालय में आर्मी अधिकारियों संग बैठक में दी। उन्होंने भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में गांधी मैदान छावनी में वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए यातायात पुलिस को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल और मोबाइल टायलेट की व्यवस्था, भर्ती स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था, बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली की सुचारु व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया।
भर्ती निदेशक भगवान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट पांच अक्तूबर के बाद ईमेल आईडी के माध्यम से लिया जा सकता है। सुरक्षा कारणों से रैली मैदान में मोबाइल फोन ले जाना मना है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल फोन रैली मैदान के बाहर छोड़ दें।