फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Makhan singh labana atrest in 20 lack froud

20 लाख की कबूतरबाजी में भाजपा के जिप सदस्य मक्खन सिंह लबाना गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Makhan singh labana atrest in 20 lack froud
20 लाख की कबूतरबाजी में सीआईए स्टाफ ने भाजपा के जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना को करनाल से गिरफ्तार कर लिया। नग्गल थाने में करीब तीन दिन पहले उनके खिलाफ कबूतरबाजी का नया केस दर्ज हुआ था। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मक्खन सिंह लबाना पर अब तक चार केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से दो केसों में अदालत उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा चुुकी है। नए केस में तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि मक्खन सिंह करनाल में है। तत्काल रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए गांव मेतला निवासी बलदेव राज ने बताया कि लबाना और उसका एक साथी दोनों एजेंट हैं। अवैध तरीके से बच्चों को विदेश भेजते हैं। उन्होंने बताया कि 2017 में अपने लड़के राजीव और भतीजे कंवलजीत सिंह को ग्रुप में अमेरिका भेजा था। 20 लाख में सौदा तय हुआ था। मैक्सिको के रास्ते भेजने का वायदा किया थ। आरटीजीएस के माध्यम से खाते में पैसे डाले गए थे। परिवार का सोना बेचकर पैसे का इंतजाम किया गया था। जब बच्चे डोंकी में फंस गए तो आरोपियों ने उससे 20 लाख और मांगे तथा इंकार करने पर बच्चों को मारने की धमकी दी थी। ऐसे में मजबूर होकर बलराज ने आरोपियों से जमीन का बयाना कर लिया था। जिस कारण वे आज भी डिप्रेशन में है।
विज्ञापन

बीजेपी नेता का चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। दूसरे आरोपी सुरेंद्र की तलाश जारी है।
एसआई धर्मबीर सैनी, नग्गल थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed