फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Make the impossible possible Guru: Swami Rajeshwaranand

असंभव को भी संभव करे गुरु : स्वामी राजेश्वरानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Make the impossible possible Guru: Swami Rajeshwaranand
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ रोड खतौली गेट नजदीक भगवान परशुराम गोशाला स्थित निराकारी जागृति मिशन आश्रम में दो दिवसीय संत सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन मिशन के तीसरे सतगुरुदेव शहंशाह लक्ष्मण सिंह महाराज का जन्मदिवस और वर्तमान गद्दीनशीन चेयरमैन निराकारी जागृति मिशन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत सुरक्षा मिशन भारत के गद्दीनशीन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ।
विज्ञापन

सम्मेलन में स्वामी राजेश्वरानंद योग पीठ अंबाला के संस्थापक पीठाधीश्वर स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि समय का ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु असंभव को भी संभव कर देता है। सतगुरु ब्रह्मा, विष्णु महेश और अखिल ब्रह्मांड में विद्यमान अनेकों दिव्य शक्तियों से सर्वश्रेष्ठ है। निराकारी जागृति मिशन गद्दीनशीन चेयरमैन और संत सुरक्षा मिशन भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर एडवोकेट स्वामी ज्ञाननाथ ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने से और अपने रहबरों की वाणी को समझना और वाणी के अनुसार जीवन यापन करने से जीवन का उद्धार और सुधार होगा।
विज्ञापन

मनुष्य जीवन का उत्थान करने के लिए ऊंचे स्तर की शिक्षा लेकर शिक्षित होना, संगठित होना और संघर्ष करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में अच्छे विचार, अच्छे संस्कार, अच्छा व्यवहार और अच्छा किरदार सतगुरु की कृपा और प्रभु के रहमोकरम कर्म से मिलता है। समागम संपन्न होने के उपरांत सभी संतों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन महासचिव सतीश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजेंद्र सिंह, मेहरचंद, शिवपाल, दर्शन लाल, खुशी राम, अविरल, गौतम, सीमा, रानी, डाॅ. प्रियंका, सानू, रस्मी ने भी भजनों और गुरुवाणी से भाव विभोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed