फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Maharana Pratap's name is immortal for valor, bravery, sacrifice

वीरता, शौर्य, त्याग के लिए अमर है महाराणा प्रताप का नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's name is immortal for valor, bravery, sacrifice
शहजादपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में सर्व समाज द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम शहजादपुर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि सांसद रतनलाल कटारिया और मुख्य वक्ता हॉकी फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रहे। सांसद रतनलाल कटारिया ने महाराणा प्रताप को नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। महापुरुषों की जयंती पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों और युुवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस अवसर पर महाराणा प्रताप भवन के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के राजा थे। उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी वीरता, साहस और शौर्य गाथा प्रेम व राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करती है। हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन और पृथला से विधायक नैन पाल रावत ने कहा कि हमें बच्चों और युवा वर्ग को महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी गाथाओं के बारे में बताना चाहिए। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, सोहना से विधायक संजय सिंह, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा प्रवक्ता विरेंद्र चौहान, महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल राणा, निवर्तमान जिला परिषद के चेयरमैन सुरेंद्र राणा, अमरपाल राणा प्रभारी सिरसा ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed