{"_id":"6945b41099b419febb0da675","slug":"made-aware-of-legal-rights-victims-will-get-free-legal-aid-ambala-news-c-36-1-amb1002-154935-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक, पीड़ितों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक, पीड़ितों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
Sat, 20 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। ग्राम पंचायत सैनमाजरा में विधिक सेवा समिति द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) कम सब-डिवीजनल लीगल सर्विस कमेटी नारायणगढ़ के अध्यक्ष चेतेश गुप्ता के निर्देशानुसार एडवोकेट संजीव जौली ने ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में एडवोकेट जौली ने वीर परिवार सहायता योजना-2025 पर जोर देते हुए बताया कि इसके तहत शहीद सैनिकों व पुलिसकर्मियों के परिवारों को कानूनी सुरक्षा दी जाती है। साथ ही, पॉक्सो एक्ट और कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े कानूनों के प्रति भी सचेत किया गया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए मुफ्त वकील की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर सरपंच मीना कुमारी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।