{"_id":"65723811e4dfc5f225045626","slug":"made-a-video-before-stabbing-so-that-he-could-become-famous-like-lawrence-ambala-news-c-36-1-amb1001-14913-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चाकू मारने से पहले बनाई वीडियो ताकि लॉरेंस की तरह हो सकें चर्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चाकू मारने से पहले बनाई वीडियो ताकि लॉरेंस की तरह हो सकें चर्चित
विज्ञापन
अंबाला। जीआरपी की गिरफ्त में आए हत्यारोपियों ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। आरोपियों से पता चला कि वे ऐसी कुछ अन्य वारदातों को भी अंजाम देने वाले थे। पूछताछ के बाद आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले गए तो उसमें मिली वीडियो से मामलों का खुलासा हुआ। मोबाइल फोन में घटना के दिन की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सरकारी कर्मचारी गुलशन को चाकू मारते हुए हमले की पूरी वीडियो बनाई गई है। गिरोह के सरगना रमनदीप सिंह ने बताया कि उसने पहली बार ऐसा वीडियो शूट किया था ताकि उसे सोशल मीडिया पर डालकर लॉरेंस गिरोह की तरफ प्रसिद्ध हो सके और लोग उससे डरें। लेकिन इससे पहले ही वो पुलिस की पकड़ में आ गए। उसने बताया कि यह सब जीत सिंह की गलती से उस समय हुआ जब वो सो गए। इस दौरान जीत ने एक यात्री के मोबाइल फोन को ऑन कर लिया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही वो पकड़े गए हैं, अन्यथा ये हत्या की गुत्थी कभी नहीं सुलझ सकती थी। उनका दिल्ली जाकर आगामी घटनाओं को करने की योजना थी।
पंजाब लेकर पहुंची टीम
जीआरपी की टीम वीरवार को तीनों आरोपियों को लेकर पंजाब पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ उन्होंने उनके ठिकानों पर दबिश भी दी। इस दौरान आरोपियों के परिजन भी मिले। उन्होंने बताया कि यह लोग काफी पहले घर छोड़कर भाग गए थे और अब उनका इनसे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं आरोपियों ने जो पहले हत्याएं पंजाब में की हैं, उनका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
यह था मामला
गांव लोधीपुर आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ निवासी रमनदीप सिंह, रणजीत सिंह व जीत सिंह ने बिहार से काम की तलाश में अंबाला आए प्रशांत की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान तीनों ने चंडीगढ़ से आए सरकारी कर्मचारी गुलशन पर भी चाकू से वार करके लूटपाट की थी। घटना अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए पर सोमवार रात लगभग 10 बजे हुई थी। जीआरपी, सीआईए व सीआईबी की टीमों ने मोबाइल सर्विलेंस की मदद से आरोपियों को कुराली से काबू किया था। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू व मोबाइल को भी बरामद किया था। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में दर्ज किए गए हैं।