फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lumpy virus confirmed in 7556 animals, vaccination will be done from today

लंपी वायरस की 7556 पशुओं में पुष्टि, आज से होगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lumpy virus confirmed in 7556 animals, vaccination will be done from today
अंबाला सिटी। लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक 7556 पशुओं में लंपी वायरस की पुष्ट हो चुकी है। स्थिति यह है कि 29 गोवंश की लंपी वायरस के कारण मौत की पुष्टि विभाग कर चुका है। लगातार हो रही मौत के बाद से पशुपालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गोवंश के मरने से पशुपालकों को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है। दूसरी ओर, राहत की बात यह है कि जितनी तेजी से गोवंश में लंपी वायरस की पुष्टि हो रही है उतनी ही तेजी से वे ठीक हो रहे हैं। वहीं, अब 51500 वैक्सीन की डोज भी आ गई हैं। जिसे जिले भर में वीरवार से लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने पशुपालकों से केवल स्वस्थ गोवंश को ही वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिन गोवंश में लंपी वायरस फैल चुका है, उनके स्थान पर स्वस्थ गोवंश को वैक्सीन की ज्यादा आवश्यकता है। लंपी वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बरतकर अपने पशुओं को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ पशुओं को विभाग द्वारा उनके घर पर जाकर निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालक पशुओं के बाडे़ को सूखा व साफ रखें। नियमित रूप से मक्खी व मच्छर रोधी दवाइयों का प्रयोग करें। बीमार पशु के घावों को नियमित रूप से लाल दवाई व फिटकरी से सफाई करें। बीमार पशु से उत्पादित दूध का सेवन उबालकर करें। बीमार पशु के संपर्क में आने पर अपने हाथों को साबुन से अच्छी प्रकार से धोएं, संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए पशुओं का आवागमन बंद करें, जैसे जोहड़, होदी, मेलों आदि में लेकर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed