{"_id":"6303e53b3c7df26d290ad917","slug":"lumpy-uncontrollable-eight-animals-have-died-so-far-ambala-ambala-news-knl1186356164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी बेकाबू, अब तक आठ पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी बेकाबू, अब तक आठ पशुओं की मौत
विज्ञापन
लंपी वायरस से ग्रसित गाय की सेवा करता व्यक्ति। संवाद
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लंपी वारयस अब जिले में बेकाबू होता नजर आ रहा है। रविवार को एक पशु की मौत के बाद विभाग अभी संभल नहीं पाया था कि सोमवार को सात और पशुओं ने दम तोड़ दिया। विभाग ने सोमवार तक 8 गोवंश की लंपी वारयस की पुष्टि की है। वहीं इतनी मौत की पुष्टि के बाद भी प्रशासन जागा नहीं है।
गोशालाओं व पशु पालकों के घर-घर जाकर पशु पालन विभाग टीकाकरण कर रहा है। वबीं बेसहारा गोवंश के लिए गोसेवा सोसायटी सहारा बनी है। सोसाइटी अपने स्तर पर ही रुपये खर्च कर बेसहारा गोवंश की सेवा कर रही है, यहां तक कि गोवंश की लंपी वायरस बीमारी के कारण मौत भी हो रही है तो उन्हें दफनाने का कार्य भी संस्था के सदस्य कर रहे हैं। अंबाला के वंदे मातरम दल की ओर से अभी तक करीब 10 गोवंश को अपने स्तर पर दबाया है, इसके अलावा दर्जनों लंपी वायरस से संक्रमित गोवंशों की 24 घंटे सेवा करने का काम रहे हैं।
खास बात यह है कि जिला प्रशासन और पशु पालन विभाग के आपसी तालमेल के अभाव में बेसहारा गोवंश को एक स्थान पर एकत्रित करने के लिए जगह तक का चयन नहीं किया गया है। ऐसे में पशु पालन विभाग बेसहारा स्वस्थ गोवंश को टीका नहीं लगा पा रहा है, जबकि इसको लेकर जिला प्रशासन से पशु पालन विभाग संपर्क भी कर चुका है, इस कारण सड़कों पर घूम रहे लंपी वायरस से संक्रमित गोवंश अन्य गोवंश को भी संक्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगर जल्द ही बेसहारा गोवंश का टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब तक जिले में पशुओं की मौत का आंकड़ा आठ तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे मामलों ने पशु पालकों की नींद उड़ा दी है। अभी तक 5738 गोवंश में लंपी वायरस की पुष्टि हो चुकी है और इसमें से 2 हजार 343 पशु ठीक भी चुके हैं। वहीं जल्द ही नई वैक्सीन आने के साथ टीकाकरण अभियान भी शुरू हो जाएगा। इससे कि जल्द से जल्द गोवंश को स्वस्थ होने में मदद मिलेेगी।
गोवंश में फैले लंपी वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए वंदेमात्रम दल के सदस्य दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उनकी ओर से संक्रमित पशुओं पर फिटकरी और डिटाल का स्प्रे किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें दवाई देने के साथ-साथ अन्य मदद भी पहुंचा रहे है। संस्था के प्रमुख भरत ने बताया कि बहुत से पशु पालक गोवंश में लंपी वायरस की पुष्टि होने पर उसे सड़क पर छोड़ दे रहे हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से भी मांग की है कि वह बेसहारा गोवंश के उपचार व टीकाकरण को लेकर व्यवस्था करवाए।
हमारी ओर से जिला प्रशासन केे कह दिया है, मंगलवार तक जमीन की व्यवस्था कर गोवंश को वहां पहुंचा दिया जाए। इसके बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा। जिले में अभी तक आठ गोवंश की लंपी वायरस से मौत हो चुकी है।
- डॉ. प्रेम सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, अंबाला।