फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lowest heat in March after 79 years

Ambala News: मार्च माह में 79 साल बाद सबसे कम गर्मी

Mon, 01 Apr 2024 08:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Lowest heat in March after 79 years
अंबाला सिटी। इस बार मार्च माह में पिछले 79 साल के मुकाबले सबसे कम गर्मी पड़ी। 29 मार्च को माह का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान 1945 से लेकर अब तक सबसे कम रहा।
विज्ञापन

1945 से लेकर 2022 तक मार्च माह में सबसे हाई अधिकतम तापमान 31 मार्च 1945 में 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था, जबकि 30 मार्च 1972 को 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह पिछले 32 साल में मार्च माह में सबसे कम अधिकतम तापमान एक मार्च 2012 में 13 डिग्री सेल्सियस रहा था और इस बार मार्च माह में यह 20.3 डिग्री सेल्सियस छह मार्च को रिकॉर्ड किया। यह तापमान पिछले 32 साल में इस बार ज्यादा रहा है। वहीं, इस बार मार्च में 58.8 एमएम बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मार्च माह के सबसे हाई अधिकतम तापमान टॉप-10
तारीख तापमान डिग्री सेल्सियस में
31 मार्च 1945 41.7
29 मार्च 1959 39.0
26 मार्च 1953 38.3
30 मार्च 2022 37.9
31 मार्च 2022 37.7
25 मार्च 2010 37.6
30 मार्च 2017 37.2
29 मार्च 2017 37.0
29 मार्च 2022 36.8
30 मार्च 1972 36.7
मार्च माह के सबसे कम अधिकतम तापमान टॉप-10
तारीख तापमान डिग्री सेल्सियस में
9 मार्च 2012 12.6
1 मार्च 2012 13.0
6 मार्च 1982 13.8
21 मार्च 2012 14.0
11 मार्च 2012 14.2
8 मार्च 2012 14.4
10 मार्च 2012 14.6
10 मार्च 2019 14.7
3 मार्च 2012 14.8
2 मार्च 1982 14.9
भविष्य में ये रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल भी छा सकते हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने के आसार हैं और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है। 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed