फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lover nominated for poisoning girlfriend

Ambala News: प्रेमिका को जहर देकर मारने में प्रेमी नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lover nominated for poisoning girlfriend
अंबाला। गांव टौबा में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर युवती को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उसका किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन भी युवक से शादी के लिए राजी हो गए थे। इस दौरान शुक्रवार को युवती से मिलने के लिए युवक उसके घर पहुंचा, उस दौरान परिजन घर पर नहीं थे। आरोप है कि युवक ने ही युवती को जहर दे दिया। युवती के पिता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव टौबा निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति का पंचकूला के गांव खटौली और मौजूदा समय में अंबाला कैंट के राणा कॉम्पलैक्स निवासी मनदीप के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनदीप उसके घर भी आता जाता रहता था। वह ज्योति और मनदीप के रिश्ते से भी सहमत हो गए थे। शुक्रवार को वे अपने ही गांव में मजदूरी करने के लिए गया था। दोनों बेटे और पत्नी भी काम पर गए हुए थे। सुबह 11 बजे मनदीप ने ही कॉल करके सूचना दी कि ज्योति ने जहर निगल लिया है। आनन-फानन में वह अपने घर पहुंचे। उस समय उसकी बेटी ज्योति बिल्कुल ठीक थी। ज्योति ने उसे कहा कि मनदीप तो ऐसे ही बोलता रहता है मैं बिल्कुल ठीक हूं। पवन ने बताया कि ज्योति ने उसका फोन ले लिया और वह अपने काम पर दोबारा लौट गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवन ने बताया कि अभी वह अपने काम पर ही लौटे थे कि कुछ ही देर बाद पता चला कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बयानों में कहा कि अस्पताल जाते वक्त उसकी बेटी ने बताया था कि मनदीप ने ही उसको कुछ खिला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed