फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Locked up in Bakhshikhana, he bled himself by hitting his head in the wall

बख्शीखाने में बंद हवालाती ने दीवार में सिर मारकर अपने आप को किया लहुलूहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Locked up in Bakhshikhana, he bled himself by hitting his head in the wall
अंबाला। अदालत परिसर में बने बख्शीखाने में बंद हवालातियों में से एक हवालाती ने बाथरूम की दीवार में सिर मारकर अपने आप को लहूलुहान कर लिया। इसके बाद गार्द इंचार्ज साथियों की मदद से हवालाती को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे और उसका इलाज शुरू करवाया। गार्द इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना अंबाला शहर पुलिस को दी शिकायत में सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि वह प्रीजनर एस्कॉर्ट गार्द इंचार्ज के तौर पर तैनात है, वीरवार को वह साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ 19 हवालातियों को सेंट्रल जेल अंबाला से अंबाला शहर में अलग-अलग अदालतों में पेशी के लिए सुबह दस बजे अदालत परिसर में आया था। इसके बाद उन्होंने सभी हवालातियों को अदालत परिसर में बने बख्शीखाने में बंद रखा था और दोपहर को कुछ हवालातियों को पेश करने के लिए कर्मचारी अलग-अलग अदालतों में गए हुए थे तथा कुछ हवालाती बख्शीखाने में बंद थे, जिनमें से एक हवालाती साहिल निवासी सढौरा जिला यमुनानगर उम्र 21 वर्ष एक मामले में पेशी पर था। इस दौरान हवालाती साहिल ने बख्शीखाने के अंदर ही बाथरूम में जाकर एकदम अपना सिर दीवार में मारा और लहूलुहान होकर बाथरूम में से बाहर निकला तो गेट पर बैठे संतरी ईएचसी दिलबाग ने देख लिया और इसकी जानकारी गार्द इंचार्ज को दी। जिसके बाद गार्द इंचार्ज ने साथी पुलिस कर्मचारियों की मदद से हवालाती साहिल को बख्शीखाने से बाहर निकाला और उपचार के लिए उसे अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार शुरू करवाया गया। इसके बाद गार्द इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जबसीर सिंह की शिकायत पर पुलिस थाने में हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed