{"_id":"592b1cef4f1c1ba515bdb069","slug":"liqure-truck-1550-botel-police-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से लदे दो ट्रक काबू, 1550 पेटियां बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब से लदे दो ट्रक काबू, 1550 पेटियां बरामद
ambala
Updated Mon, 29 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नग्गल के क्षेत्र जनसूई-हेड के पास से पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो ट्रकों से अवैध शराब की 1550 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक मनोज कुमार निवासी गांव पंजु थाना बहल, भिवानी को काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना नग्गल के क्षेत्र जनसूई-हेड के पास गत शाम पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी की थी उसी दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते समय ट्रक में शराब की पेटियां पाई गई।
पुलिस ने जब ट्रक चालक से शराब खरीदने व बेचने का लाइसेंस मांगा तो उसने लाइसेंस की जगह पाउडर की खरीद फरोख्त से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एक अन्य ट्रक को भी पुलिस ने गांव मटहेड़ी थाना क्षेत्र नग्गल से काबू किया है, जिसमें 950 पेटी अवैध शराब बरामद हुई हैं। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक मौके पर वाहन को छोड़कर फरार हो गया है।