फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Like the city bus stand, charging stations will be built in the cantonment as well

Ambala News: सिटी बस स्टैंड की तरह छावनी में भी बनाया जाएगा चार्जिंग स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Like the city bus stand, charging stations will be built in the cantonment as well
अंबाला। सिटी की तर्ज पर अंबाला छावनी बस अड्डे पर भी इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस चार्जिंग स्टेशन को लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। परिसर में लगने वाले चार्जिंग स्टेशन के लिए 300 किलोवाट के बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर दिया है। इस 300 किलोवाट के कनेक्शन की लागत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इलेक्टि्रक बसों की बढ़ेगी संख्या
अंबाला में मौजूदा समय में पांच इलेक्टि्रक बसें संचालित हो रही हैं। वहीं अन्य 10 बसों को लाने की तैयारी हो रही है। इन बसों के आने से चार्जिंग की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए रोडवेज के अधिकारी पहले से ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रहे हैं। वर्तमान में अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं, इन बसों को चार्ज करने के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड पर एक चाजिंग स्टेशन लगा हुआ है। इस चार्जिंग स्टेशन पर पांचों बसें बारी बारी से चार्ज होती रहती हैं। चार्ज होने के बाद यह बसें अंबाला की सड़कों पर संचालन करती है। यह सिलसिला सारा दिन चलता रहता है।
विज्ञापन

300 किलोवाट का बिजली का कनेक्शन के लिए किया आवेदन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में लगने वाले चार्जिंग स्टेशन के लिए रोडवेज के अधिकारियाें ने 300 किलोवाट का बिजली का कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। बिजली विभाग की ओर से इन 300 किलोवाट के कनेक्शन की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस नए 300 किलोवाट के बिजली के कनेक्शन के लिए बिजली कर्मचारी अंबाला छावनी बस स्टैंड पर चिन्हित जगह का मुआयना भी कर चुके हैं। जल्द ही बिजली विभाग की और से नया बिजली का कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जल्द ही अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज और बिजली के अधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं। इसके अलावा 300 किलोवाट के बिजली के कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर दिया गया है।
भीम, संस्थान प्रबंधक, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed