{"_id":"64249181c10c88a476032ab4","slug":"lights-worth-crores-of-rupees-are-not-working-ambala-news-c-36-1-sknl1002-59-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: करोड़ों रुपये की लाइटें नहीं कर रहीं उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: करोड़ों रुपये की लाइटें नहीं कर रहीं उजाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम स्ट्रीट लाइट सुधार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। इसके विपरीत अधिकतर गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। गलियों में लगाई गई कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो कई जगह पर है ही नहीं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर इतना अंधेरा है कि लोग रात को निकलने से भी कतराते हैं। गलियों में स्ट्रीट लाइट की यह स्थिति तब है जब पूरे वर्ष में निगम ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने पर ही एक करोड़ 32 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके लिए नगर निगम ने एक करोड़ 80 लाख रुपये प्रस्तावित किए थे। इसमें से 11 माह में निगम ने एक करोड़ 21 लाख 12 हजार रुपये में स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव किया। दूसरी ओर, 11 लाख रुपये एक माह में ही खर्च हो गए। इसके बावजूद अधिकतर गलियों और कॉलोनियों की स्थिति जस की तस है। वहीं आगामी बजट में भी एक करोड़ 80 लाख रुपये स्ट्रीट लाइट सुधार के लिए प्रस्तावित हैं।
रात को लगता है डर
कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहता है। रात के समय उन क्षेत्रों में से निकलने पर भी डर लगता है। नगर निगम को चाहिए कि सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करें, ताकि रात के समय किसी को निकलने से पहले कतराना न पड़े।
- सुनील कुमार।
नहीं जलती लाइटें
स्थिति यह है कि बहुत से क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं परंतु वह चलती नहीं हैं। इस कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। अगर कहीं की स्ट्रीट लाइट खराब होती है तो निगम को उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
- मनोज कुमार।
दुरुस्त रखे निगम
अगर पुराने शहर में रात के समय गलती से जाना पड़े या फिर किसी कॉलोनी में जाना पड़े तो एक बार सोचना पड़ता है क्योंकि वहां पर अंधेरा होता है। नगर निगम को चाहिए कि सभी स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह से दुरुस्त रखे।
- राजिंद्र ग्रोवर।
सिर्फ टैक्स ले रहे
नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति काफी खराब है। बहुत से क्षेत्र तो ऐसे हैं जहां पर अंधेरा ही रहता है। जब नगर निगम की और से टैक्स लिया जा रहा है तो नगर निगम को सुविधाएं भी सारी उपलब्ध करवानी चाहिए।
- विक्की।