फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lifting was 87%, but space is still less

Ambala News: उठान हुआ 87 प्रतिशत, जगह फिर भी कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lifting was 87%, but space is still less
अंबाला सिटी। जिला अंबाला की मंडियों में 87 प्रतिशत उठान होने के बाद भी मंडियों में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है। अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में अब धान की जगह सिर्फ बोरियां ही नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंडी में जगह की कमी के कारण अब भी सेक्टर नौ के ग्राउंड और हुड्डा की दुकानों के बाहर धान को सुखाया और भरा जा रहा है।
इधर कई दिनों के बाद निगम कर्मचारी मंडी में सफाई करने तो पहुंचे लेकिन अब भी मंडी के कुछ ही हिस्से को साफ कर पा रहे हैं। इससे दूसरी जगहों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। किसानों को भी अपनी ट्राॅलियां और वाहन मंडी के बाहर ही खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मंडियों में उठान और भुगतान में तो सुधार हुआ है लेकिन वाहनों के लिए प्रर्याप्त स्थान की कमी है। जगह-जगह धान के ढेर लगे हैं। इससे ट्रकों में धान की भराई करने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में खरीद और उठान का
जिला अंबाला की मंडियों में अब तक 5403989 क्विंटल धान की खरीद हुई है। अब तक मंडियों में 5575855 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। एजेंसियों द्वारा 4633860 क्विंटल धान उठान कार्य को पूरा कर लिया है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी एजेंसियों के अधिकारियों को धान उठान कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए है।अंबाला छावनी से 363810 क्विंटल, अंबाला सिटी से 1253810 क्विंटल, नन्यौला मंडी से 139540 क्विंटल धान, साहा मंडी से 573221क्विंटल, मुलाना मंडी से 579150 क्विंटल, बराड़ा मंडी से 684700 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

वहीं, तलहेड़ी मंडी से 241570 क्विंटल, केसरी मंडी से 91650 क्विंटल, उगाला मंडी से 92288 क्विंटल, सरदेहड़ी मंडी से 156890 क्विंटल, भरेड़ीकलां से 104360 क्विंटल, नारायणगढ़ मंडी से 581320 क्विंटल, शहजादपुर मंडी से 281780 क्विंटल, कड़ासन मंडी से 178000 क्विंटल, बेरखेडी मंडी 79870 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed