अंबाला। छावनी के महेश नगर स्थित श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर में लिफ्ट का लोकार्पण हुआ। इस लिफ्ट को कीमती लाल जैन एवं उनके परिवार की ओर से मंदिर को भेंट किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा अन्य श्रद्धालुओं को मंदिर के ऊपरी तलों पर आने-जाने में बड़ी सुगमता होगी। समारोह के दौरान श्री दिगंबर जैन सभा के प्रधान राजेश जैन सहित समाज के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें विजय जैन, राकेश जैन, डॉ. राजीव जैन, ललित जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन, संयम जैन, साहिल जैन, अंकुर जैन, वीके जैन और अंकित जैन शामिल थे। सभा के पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने कीमती लाल जैन और उनके परिवार की इस अनुपम सेवा भावना, श्रद्धा और समर्पण की प्रशंसा की। संवाद