फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Liberation is achieved by reciting the Bhagavad Gita: Kamalananda Giri

भगवद्गीता पाठ से मिलती है मुक्ति : कमलानंद गिरि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Liberation is achieved by reciting the Bhagavad Gita: Kamalananda Giri
अंबाला सिटी के श्री रघुनाथ मंदिर में कथा श्रवण करते भक्त। प्रवक्ता - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। श्री कल्याण कमल आश्रम हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा कि भगवद्गीता का पाठ, गंगाजल से स्नान एवं पान ये दोनों ही मनुष्य को पुनर्जन्म के बंधन से मुक्त करने वाले हैं।
गीता को कानों से पीना चाहिए और गंगाजल को मुख से। जिसने गंगा और गीता का सेवन कर लिया, वह पुनर्जन्म से बच गया। कमलानंद गिरि महाराज ने ये विचार प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित भगवद्गीता प्रवचन कार्यक्रम के पांचवें दिन व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने गंगाजल की महिमा बताते हुए एक प्रेरक प्रसंग सुनाया कि एक बार एक सर्प गंगाजल पी रहा था। उसी समय गरुड़ महाराज वहां पहुंचे और सर्प को पकड़ लिया, जैसे ही सर्प के प्राण निकलने वाले थे, वह चतुर्भुज भगवान विष्णु के रूप में प्रकट हो गए। गरुड़ महाराज के आश्चर्य करने पर उस सर्प ने बताया कि उसने गंगाजल का पान किया था। इस प्रसंग से यह सिद्ध होता है कि गंगा और गीता दोनों ही अत्यंत पावन और मोक्षदायिनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी सुशांतानंद ने भी श्रद्धालुओं को प्रवचनों की अमृतवर्षा में स्नान कराया और भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन को धन्य बनाया।

अंबाला सिटी के श्री रघुनाथ मंदिर में कथा श्रवण करते भक्त। प्रवक्ता

अंबाला सिटी के श्री रघुनाथ मंदिर में कथा श्रवण करते भक्त। प्रवक्ता- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed