{"_id":"6834b020ad898675a9017330","slug":"lhb-coaches-will-be-installed-in-chandigarh-lucknow-and-unchahar-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-143338-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंडीगढ़-लखनऊ और ऊंचाहार एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंडीगढ़-लखनऊ और ऊंचाहार एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी कोच
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस। रेलवे
अंबाला। रेलवे ने चंडीगढ़ से लखनऊ और प्रयागराज के बीच चलने वाली दो ट्रेनों के पुराने कोच हटाने का फैसला लिया है। इसका असर चंडीगढ़ और अंबाला के यात्रियों पर पड़ेगा और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए कोच मिलेंगे।
रेलवे की ओर से ऊंचाहार एक्सप्रेस और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में नए एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इस संबंध में लखनऊ मंडल को निर्देश दे दिए हैं। अंबाला मंडल के अधीन स्टेशन पर आने वाले नए रैक के रख-रखाव को लेकर भी योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इससे पहले रेलवे ने 157 वर्ष पुरानी कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस में भी नए कोच लगाने का फैसला किया था।
जुलाई माह से होगा बदलाव
रेलवे की ओर से 22 जुलाई से चंडीगढ़ जंक्शन से ट्रेन नंबर 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस और 23 जुलाई से प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14217 में नए कोच लगा दिए जाएंगे। वहीं, 21 जुलाई से लखनऊ चारबाग स्टेशन से ट्रेन नंबर 12231 लखनऊ चारबाग-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 24 जुलाई से चंडीगढ़ जंक्शन से ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ चारबाग सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में नए कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पुराने कोच और नए कोच
मौजूदा समय में दोनों ट्रेनों पुराने आईसीएफ कोच लगे हुए हैं। इसमें जरनल श्रेणी के चार कोच, स्लीपर के नौ, द्वितीय एसी के दो, तृतीय एसी के छह, प्रथम एसी का एक, जीएसएलआर एक और एक दिव्यांग कोच लगेगा। एन एलएचबी कोच के तहत ट्रेन में चार जनरल कोच, सात स्लीपर, दो सेकेंड एसी, चार तृतीय एसी, दो तृतीय एसी इकोनॉमी, एक प्रथम श्रेणी, एक जनरेटर कार और एक दिव्यांग और लगेज सहित गार्ड कोच लगेगा।
यह है समय सारिणी
ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़ से रोजाना 9:05 बजे रवाना होकर रात 9:45 पर अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 8:30 बजे लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंची है। वहीं, ट्रेन नंबर 14718 चंडीगढ़ से रोजाना शाम 4.45 बजे रवाना होकर शाम 5.27 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन 11.05 बजे प्रयागराज संगम पहुंचती है।
वर्जन
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सहित चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस के पुराने कोच की जगह नए एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। जुलाई माह में नए कोच के साथ ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे कि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।