{"_id":"67ba31d78f78e5f48005ba3c","slug":"letter-to-increase-the-speed-of-electric-bus-on-zirakpur-route-ambala-news-c-36-1-sknl1003-138067-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जीरकपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस की गति बढ़ाने को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जीरकपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस की गति बढ़ाने को पत्र
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
- फोटो : samvad
अंबाला। सिटी से जीरकपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन तो शुरू कर दिया है लेकिन इलेक्ट्रिक बस की स्पीड कम होने के कारण इस बस को अधिक समय लग रहा है।
इस कारण सवारियों को भी परेशानी हो रही है। जबकि अन्य डिपो की बसों की गति अधिक होने के कारण वह समय पर अंबाला पहुंची रही हैं। इसके लिए अंबाला महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा की ओर से चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक बस की स्पीड बढ़ाने को मांग की है। मौजूदा समय में यह इलेक्ट्रिक बस 45 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जीरकपुर के लिए संचालन कर रही है। जबकि इस रूट पर बस की की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए।
दो समय जीरकपुर के लिए कर रही संचालन
अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह सात बजे एक इलेक्ट्रिक बस जीरकपुर के लिए संचालन कर रही है। इसके बाद यह बस अंबाला छावनी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर बलदेव नगर, झरमड़ी, सरसीनी, लालडू, डेराबस्सी, दप्पर होते हुए जीरकपुर जा रही है। इसके बाद दोपहर को फिर से यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर जीरकपुर के लिए रवाना हो रही है।
जीरकपुर पहुंचने के बाद वापसी में यह बस पांच बजे के बाद यात्रियों को लेकर अंबाला छावनी होते हुए अंबाला सिटी आ रही है। स्पीड कम होने के कारण कई बार यात्री भी शिकायत कर चुके हैं। बस धीरे चलती है और समय ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन
छावनी निवासी लक्ष्य ने बताया कि वह जीरकपुर में निजी कंपनी में काम करता है और रोजाना सुबह शाम आना जाना लगा रहता है। अंबाला से जो इलेक्ट्रिक बस चलाई है वह बहुत अच्छी है लेकिन इस बस की स्पीड कम है जिसके कारण उन्हें घर पहुंचने में डेढ़ गुना समय लग रहा है।
सरकार ने उनकी गुजारिश है कि वह इस बस की गति को बढ़ाया जाए। अंबाला सिटी निवासी राजेश ने बताया कि वह दप्पर कंपनी में काम करता है, कंपनी में हाजिरी अंगुली से लगाई जाती है। दो तीन बार वह इलेक्ट्रिक बस से गया था लेकिन बस धीरे चल रही थी। इस कारण वह कंपनी पहुंचने में लेट हो गया।
वर्जन
अंबाला सिटी से जीरकपुर रूट पर चल रही इलेक्ट्रिक बस की स्पीड बढ़ाने को लेकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में पत्र लिखा गया है। अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक अंबाला डिपो।