फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Letter reached through post, threatened

Ambala News: डाक के जरिए पहुंची चिट्ठी, दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Letter reached through post, threatened
अंबाला। गांव भुन्नी निवासी एक व्यक्ति को डाक से चिट्ठी भेजकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित को छह माह पहले भी चिट्ठी के जरिए धमकी दी गई थी। पीड़ित ने उपायुक्त अंबाला और विधायक असीम गोयल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। नग्गल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में गांव भुन्नी निवासी मकुल ने बताया कि चिट्ठी में पंजाबी में लिखा था कि पहले गेट का पंगा छेड़ा था, हमें गुस्सा बहुत है। हमारा बंदा मारा है तुमने, हम भी तुम्हारा कोई न कोई मारेंगे। तुझे इतना ही कहना था कि पहले 50 लाख मांगे थे तूने नहीं दिए न ही कोई जवाब। भागकर पुलिस को कह दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ढाई साल पहले पटियाला में एक मर्डर हुआ था। जिसमें उसके रिश्तेदारों के साथ-साथ उन्हें भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि, उस मर्डर केस में उनका कोई लेनदेन नहीं था। मामला उससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed