फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Less than 10 seats allotted in colleges, filling seats will be a challenge

Ambala News: कॉलेजों में 10 से कम सीट अलॉट, सीट भरना होगा चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Less than 10 seats allotted in colleges, filling seats will be a challenge
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शुक्रवार को दूसरी मेरिट जारी हो गई। पहली मेरिट के बाद दूसरी मेरिट चौंकाने वाली रही। दूसरी मेरिट में कई कॉलेजों में कम ही विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में दिलचस्पी दिखाई। जिससे कई कॉलेजों में 10 से 15 सीट तक भी अलॉट हुई।
विज्ञापन

अब इन कॉलेजों को दूसरी मेरिट के बाद होने वाले फिजिकल ओपन काउंसलिंग में सीट भरने की उम्मीद है। इस बार टेक्नीकल एजुकेशन में भी विद्यार्थियों का रुझान ज्यादा है। जिससे कॉलेजों में सीट भरना चुनौती भी होगी। दरअसल, हर वर्ष पहली और दूसरी मेरिट के बाद भी कॉलेजों में सीट खाली रह जाती हैं। इसके बाद यह सीट फिजिकल ओपन काउंसलिंग में भरी जाएंगी। यह दाखिला प्रक्रिया जुलाई माह में चलती रहेगी।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट में दिखा बीसीए में अच्छा रुझान
छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए में अच्छा रुझान दिखा। महाविद्यालय में बीए में ऑल इंडिया मेरिट 78.00 फीसदी सबसे ज्यादा रही। बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 71.4 फीसदी, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान 62.6 फीसदी, बीबीए 87.2 फीसदी, बीटीएम 52.0 फीसदी, बीसीए 88.2 फीसदी, बीएएमसी 61.2 फीसदी, बीकॉम 77.00 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स में 88.6 फीसदी, बीकॉम सीएवंवी में 70.8 फीसदी, बीएससी फिजिकल साइंस 69.4 फीसदी, बीएससी लाइफ साइंस में 64.0 फीसदी मेरिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिकल ओपन काउंसलिंग में सीट भरने की उम्मीद
कई कॉलेजों में दूसरी मेरिट में कम ही सीट अलॉट हुई। अब इन कॉलेजों में फिजिकल ओपन काउंसलिंग में सीट भरने की उम्मीद है। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स अंबाला शहर में बीए में 24 और बीकॉम में 14 सीट अलॉट हुई। कॉलेज में बीए में 80 और बीकॉम 160 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed