फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Left the wife when the demand for dowry was not met

Ambala News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Left the wife when the demand for dowry was not met
अंबाला। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को छोड़ दिया। इस संबंध में महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, यह मामला 23 फरवरी को महिला थाना में दर्ज हुआ था। शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी दोस्ती सहारनपुर की चंद्र कॉलोनी निवासी आकाश धीमान के साथ हुई थी। इस दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी के संबंध में दोनों ने अपने परिवार से बात की, परंतु सहमति नहीं बनी तो दोनों ने पंचकूला में लव मैरिज कर ली। वहीं परिवारों की दखल अंदाजी के चलते उन्होंने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी। शादी के बाद से लड़के के पिता राज कुमार व सास सुमन धीमान खुश नहीं थे। उनकी शादी में दखल देते हुए लड़के को छोड़ने की बात कहने लगे। साथ ही दहेज की मांग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके कुछ दिन बाद उसका पति आकाश धीमान अक्टूबर 2022 में नौकरी की तलाश का बहाना बना कर उसे छोड़ गया। साथ ही सोने की अंगूठी और 20 हजार रुपये नकदी भी साथ ले गया। कुछ माह बाद ही आकाश ने फोन बंद कर दिया। जब उन्होंने नारायणगढ़ थाना में केस किया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं केस को कोर्ट में भेज दिया। अब महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed