फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Leakage in the walls of International Badminton Hall

Ambala News: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन हाल की दीवारों में रिसाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Leakage in the walls of International Badminton Hall
छावनी में शहीद आनंद मेमोरियल बैडमिंटन हॉल की दीवारों में सीलन के बाद बिगड़ रही सूरत
अंबाला। छावनी में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीद आनंद मेमोरियल बैडमिंटन हॉल की सूरत बिगड़नी शुरू हो गई है। जगह-जगह दीवारों में सीलन देखने को मिल रही है। घटिया निर्माण सामग्री के कारण बिल्डिंग का कुछ हिस्से से प्लस्तर तक झड़ने लगा है।
विज्ञापन

यहां तक कि बैडमिंटन हाल में बिजली गुल होने के बाद जनरेटर की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालांकि इस हॉल में बैडमिंटन व टेबल टेनिस के कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं। जिला खेल अधिकारी सहित अन्य संबंधित स्टाफ भी शामिल हुए लेकिन किसी ने भी इसके सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन

यही कारण है कि इस हॉल की सूरत बिगड़ रही है। जबकि खेल विभाग की तरफ से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कर्मचारियों से बार-बार पत्राचार करने की बात बोलकर पल्लाझाड़ लिया जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो प्रेक्टिस के दौरान ही बिजली गुल होने के कारण हॉल में अंधेरा पसर जाता है। जबकि करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी भी उठा चुके हैं आवाज

बैडमिंटन हॉल की अनदेखी के लिए कई बार रोजाना प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी भी इसको लेकर आवाज उठा चुके हैं। हर बार जल्द ही समाधान का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। इतना ही नहीं हाल में प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता भी इसमें हुई थी। खिलाड़ी भी हॉल की सूरत देखकर हैरान थे कि पूरी दीवारों में सीलन हो रखी है। इसको दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे।
वर्जन
बैडमिंटन हॉल में सीलन की समस्या उनके संज्ञान में आई है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बातचीत कर इसका समाधान किया जाएगा।
राजबीर, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।

छावनी में शहीद आनंद मेमोरियल बैडमिंटन हॉल की दीवारों में सीलन के बाद बिगड़ रही सूरत

छावनी में शहीद आनंद मेमोरियल बैडमिंटन हॉल की दीवारों में सीलन के बाद बिगड़ रही सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed