{"_id":"62c898cb6a510b48d4247f6c","slug":"lawyers-expressed-their-anger-by-suspending-work-for-the-second-day-as-well-ambala-news-knl11404490","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने दूसरे दिन भी वर्क सस्पेंड कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने दूसरे दिन भी वर्क सस्पेंड कर जताया रोष
विज्ञापन
वकील पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। वकील तजिंदर सिंह के साथ पुलिस चौकी पटवी के पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार व मारपीट के विरोध में दूसरे दिन भी अंबाला व नारायणगढ़ अदालत परिसर में वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान अंबाला व नारायणगढ़ अदालतों में कामकाज ठप रहा। जिस वजह से अदालत में विभिन्न कार्यों के लिए आए लोगों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को डीएसपी राम कुमार, डीएसपी राज सिंह एवं एसएसओ पंजोखरा अनंतराम दोबारा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आकर वकीलों से मिले और उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर बातचीत सिरे नहीं चढ़ी।
जिला बार एसोसिएशन अंबाला के प्रधान दिलबाग सिंह दानीपुर ने बताया आगे की रणनीति बनाने के लिए बार के सभी सदस्यों की एक बैठक की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया अगर 11 जुलाई सुबह 9.30 तक यदि आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगी। इस अवसर पर सुनील जैन सचिव, उपप्रधान दर्शन, सहसचिव विकास, कोषाध्यक्ष राजेश, पूर्व प्रधान दलजीत सिंह पुनिया, पुनीत सरपाल, वरुण काला, योगेश मालिक, रोहित मित्तल आर पी विग सहित बड़ी संख्या में वकील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सहन नहीं किया जाएगा वकीलों से दुर्व्यवहार
नारायणगढ़। नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी इस मामले में वर्क सस्पेंड रखा। बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के प्रधान अधिवक्ता धर्मवीर ढींडसा ने कहा कि पुलिस का रवैया अगर वकीलों के साथ दुर्व्यवहार पूर्ण व धमकाने वाला है तो आम जनता के साथ कैसा होगा। उन्होंने कहा कि हमें पहले भी वकीलों के काम में पुलिस के दखल की शिकायतें मिल रही थी मगर सभी को यह बेहतर समझ लेना चाहिए कि वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें ताकि पीड़ित वकील को इंसाफ मिल सके। इस अवसर पर बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।