फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Late Ajit Kumar and Mamta Kharb on Haryana Police website, DSP in Ambala even today

हरियाणा पुलिस वेबसाइट पर दिवंगत अजीत कुमार व ममता खरब आज भी अंबाला में डीएसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Late Ajit Kumar and Mamta Kharb on Haryana Police website, DSP in Ambala even today
पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर के आईटी सेल के कर्मियों की लेट लतीफी और लापरवाही के चलते हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट सही तरीके से अपडेट नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रदेश पुलिस संगठन के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) और एचपीएस (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारियों की मौजूदा तैनाती का रिकॉर्ड अपडेट रहता है। वर्तमान में अंबाला में जिन डीएसपी की तैनाती वेबसाइट पर दिखाई जा रही है, उनकी दरअसल यहां पर पोस्टिंग ही नहीं हैं। इतना ही नहीं वेबसाइट पर डीएसपी अजीत कुमार और ममता खरब की अंबाला में पोस्टिंग दिखाई जा रही है, जबकि अजीत कुमार की मौत हुए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। ममता खर्ब दूसरे जिले में कार्यरत हैं। हैरानी की बात तो यह है कि डीएसपी मनीष कुमार सहगल जोकि वर्तमान में जीएम रोडवेज का कार्यभार संभाल रहे हैं, वह भी वेबसाइट में डीएसपी के पद पर दर्शाए जा रहे हैं। इसी स्तर के दो डीएसपी जोकि शाहाबाद में कार्यरत हैं, उनका रिकॉर्ड भी अंबाला में दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी अजीत कुमार को करीब दो साल पहले अगस्त, 2019 में निधन हो चुका है, जबकि ममता खरब बहुत समय पूर्व अंबाला से तबादला हो चुका है। ममता खरब को हालांकि डीएसपी, मेवात भी दर्शाया जा रहा है। यही नहीं अक्तूबर, 2020 में डीएसपी पद पर तैनात मुनीष सहगल महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, अंबाला का पदभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस वेबसाइट रिकॉर्ड में वह यहां डीएसपी दिखाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद उपमंडल में तैनात डीएसपी सुरेंद्र कुमार और डीएसपी आत्माराम वहां की बजाय अंबाला में दिखाए जा रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, हालांकि वेबसाइड के नीचे दर्शाया जा रहा है कि वेबसाइट का रिकॉर्ड 27 मई को अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमंत कुमार, एडवोकेट
हमारी अंबाला की वेबसाइट पूरी तरह से अपडेट है। इसमें जिन अधिकारियों का रिकॉर्ड दिखाया जा रहा है वह सही है। हमारा काम केवल अंबाला से संबंधित है। वेबसाइट में पूरे प्रदेश का रिकॉर्ड पंचकूला हेडक्वार्टर से अपडेट होता है। इस बारे पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर के आईटी सेल ही कुछ बता सकता है कि अंबाला का रिकॉर्ड वहां पर क्यों अपडेट नहीं है।
- इशम सिंह, इंचार्ज, आईटी सैल, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed