{"_id":"6169ef560ff0f175b325af1d","slug":"last-chance-to-deposit-fees-for-admission-till-18-october-in-iti-counseling-also-went-on-on-dussehra-ambala-news-knl86620388","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का 18 अक्तूबर तक आखिरी मौका, दशहरे पर भी चली काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का 18 अक्तूबर तक आखिरी मौका, दशहरे पर भी चली काउंसलिंग
विज्ञापन
मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में दाखिले के लिए दशहरे वाले दिन भी आईटीआई में आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी रही। जिलेभर की 8 राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को भी दस्तावेजों की जांच की गई। जिन छात्रों के दस्तावेज सही पाए गए उन्हें फीस जमा करवाकर सीट पक्का करने के लिए कहा गया। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर की बात करें तो यहां पर 626 में से 340 छात्रों के दस्तावेज सही पाए गए हैं जिन्हें फीस जमा करवाकर सीट पक्की करने के लिए कहा गया है। शनिवार को भी दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आईटीआई में जारी रहेगी।
बता दें कि पहली मेरिट सूची में नाम आने वाले छात्रों को केवल 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवाने का मौका है। इसके बाद 18 से लेकर 26 तक दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। जिन छात्रों का पहली काउंसलिंग में नाम आया है और उन्होंने दाखिला प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है उनसे विभाग की ओर से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इस दौरान पुरुष अभ्यर्थी से 500 तो वहीं महिला अभ्यर्थी से 250 जुर्माना वसूल किया जाएगा। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई में दाखिले को लेकर स्टाफ को तैनात जाने के लिए कहा गया है जिससे कि किसी भी छात्र को दाखिले के लिए परेशानी न झेलनी पड़े।
----------