फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Laptop bag missing from the station found at the bus stand

Ambala News: बस अड्डे से मिला स्टेशन से गायब लैपटॉप बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Laptop bag missing from the station found at the bus stand
बस अड्डे से मिले बैग को मालिक के सुपुर्द करते जीआरपी कर्मचारी। संवाद
अंबाला। रेलवे स्टेशन से गायब हुए बैग को जीआरपी की टीम ने अंबाला कैंट के बस अड्डे से ढूंढ लिया जोकि पूछताछ केंद्र पर लावारिस हाला में पड़ा हुआ था। जीआरपी के मुख्य सिपाही ओमबीर ने बताया कि दो दिन पहले उनके पास एक शिकायत आई कि डेढ़ लाख रुपये का लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य जरूरी दस्तावेज वाला बैग कैंट रेलवे स्टेशन से गायब हो गया है।
विज्ञापन

लैपटाॅप को सर्विलेंस पर लगाया गया तो जानकारी मिली कि लैपटॉप बस अड्डे पर है, जिसे मौके पर जाकर कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बैग चोरी करने वाले ने लैपटॉप का लॉक खोलने की काफी कोशिश की थी, जब लॉक नहीं खुला तो वो इसे बस अड्डे पर लावारिस हालात में छोड़कर चला गया जोकि रोडवेज कर्मचारियों ने पूछताछ काउंटर पर रख लिया था।
विज्ञापन

वहीं, बैग के मालिक राजस्थान निवासी अजीज ने बताया कि वो किसी काम से अंबाला कैंट आया था और उसे वापिस दिल्ली जाना था लेकिन ट्रेन में चढ़ने से पहले ही उसका लैपटॉप वाला बैग गायब हो गया। उसने बताया कि लैपटॉप एक नामी कंपनी का था और उसने लैपटॉप में एक ऐसा सिस्टम डाउनलोड किया था जोकि लैपटॉप की लोकेशन बताने में सक्षम था। जब इसकी जानकारी जीआरपी को दी और उन्होंने लैपटॉप को सर्विेलेंस पर लगाया तो बैग मिल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed